ऊर्जा मंत्री का बड़ी कार्रवाई: रिश्तेदार गिनाने वाले SE प्रशांत सिंह निलंबित, ऑडियो वायरल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बिजली विभाग के एक और लापरवाह अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। बस्ती के अधीक्षण अभियंता (SE) प्रशांत सिंह को उपभोक्ता की शिकायत पर असंवेदनशील प्रतिक्रिया और अमर्यादित व्यवहार के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री ने इस मामले से संबंधित ऑडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा किया है।

पूरा मामला तब सामने आया जब एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बस्ती शहर में लंबे समय से बिजली बाधित रहने पर SE प्रशांत सिंह से फोन पर संपर्क किया। इस दौरान SE ने न केवल संवेदनशीलता से जवाब देने के बजाय टालमटोल किया, बल्कि सांसद रामजी लाल सुमन को अपना बहनोई और पूर्व सांसद राज बब्बर को समधी बताते हुए रौब झाड़ा। अधिकारी का यह रवैया सामने आते ही प्रदेश भर में हलचल मच गई।

ऊर्जा मंत्री ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा:

“उपभोक्ता देवो भव:। बिजली उपभोक्ता की शिकायत के प्रति असंवेदनशीलता और अमर्यादित व्यवहार की घटना पर बस्ती के SE प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सभी विद्युत अधिकारियों और कर्मियों को उपभोक्ता समस्याओं के प्रभावी और त्वरित समाधान के लिए पुनः निर्देशित किया गया है।”

शर्मा ने साफ कहा कि शिकायत समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 या डिजिटल तकनीकों का उपयोग मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकता है, विकल्प नहीं। उन्होंने अफसोस जताया कि अधिकारियों ने न केवल उनकी चेतावनी को नजरअंदाज किया, बल्कि फोन उठाना भी बंद कर दिया।

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें बैठक में गुमराह करने की कोशिश की और 1912 पर ही शिकायत दर्ज कराने की नीति को नकार दिया। लेकिन ऑडियो और व्हाट्सएप मैसेज ने हकीकत उजागर कर दी।

संदेश साफ है — जनता की आवाज अनसुनी नहीं की जाएगी। जो अधिकारी जनता की समस्या का समाधान नहीं करेंगे और रौब दिखाएंगे, उन पर होगी कड़ी कार्रवाई।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर कई क्षेत्रों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। ऊर्जा मंत्री का यह रुख स्पष्ट करता है कि सरकार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर चल रही है।

🟩 सम्बंधित अपडेट्स के लिए बने रहें — यूपीपीसीएल मीडिया न्यूज पर।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights