बिजली विभाग की लापरवाही बनी हादसे की वजह – हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलसी

🟥 यूपीपीसीएल मीडिया के लिए रिपोर्ट
📍 थाना खीरों, रायबरेली | बिरौली गांव

👉🏾 खेत में शौच के लिए गई मासूम बच्ची के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
👉🏾 पहले भी कई बार दी गई थी हाईटेंशन लाइन की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
👉🏾 ग्रामीणों में आक्रोश, किया सड़क जाम और पावर हाउस का घेराव

रायबरेली जिले के खीरों थाना अंतर्गत बिरौली गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने एक और मासूम की जिंदगी को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया। शौच के लिए खेत में गई 12 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की हालत चिंताजनक है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खीरों-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया और पावर हाउस का घेराव किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को वोल्ट की लाइन झूलने की शिकायत दी गई थी, परंतु आज तक किसी ने सुध नहीं ली। हादसे के पीछे सीधे तौर पर यूपीपीसीएल की घातक उदासीनता जिम्मेदार है।

🛑 प्रश्न यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है?
🛑 बार-बार की चेतावनी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

अब समय आ गया है जब जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और संवेदनहीनता का जीता-जागता सबूत है।

📌 यूपीपीसीएल जवाब दे – कौन है मासूम के जख्मों का गुनहगार?

#UPPCLघोटाला #बिजलीविभागकीलापरवाही #यूपीपीसीएलमीडिया #झूलतीलाइनमौतका फंदा #GraminAakrosh #SystemFailure #AwazPlusReport #uppclmedia

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights