बिजली बिल वसूली पर ग्रामीणों और एसडीओ के बीच विवाद, कनेक्शन कटने पर उपभोक्ताओं ने रोकी सरकारी गाड़ी

रायबरेली के परशदेपुर क्षेत्र स्थित पूरे काजी मुहल्ले में रविवार को बिजली बकाया वसूली को लेकर एसडीओ और स्थानीय उपभोक्ताओं के बीच तीखा विवाद हो गया। छतोह एसडीओ ध्रुव कुमार जायसवाल विद्युत विभाग की टीम के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के लिए 24 घंटे की मोहलत मांगी, लेकिन एसडीओ ने तुरंत भुगतान का दबाव बनाया।

कनेक्शन कटने पर उपभोक्ता नाराज
बिल भुगतान में देरी पर मोहम्मद शकील, रोनू कुरैशी, शहनाज, सलीम खान और मुनव्वर खान के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस कार्रवाई से नाराज उपभोक्ताओं ने एसडीओ की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

उपभोक्ताओं ने लगाए लापरवाही के आरोप
मोहम्मद शकील का आरोप है कि पिछले सात महीने से बिजली का कोई बिल नहीं मिला, और जब उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की तो एसडीओ ने उसे स्वीकार नहीं किया। याशमीन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 3600 रुपये जमा कर घरेलू कनेक्शन लिया था, लेकिन मीटर न लगने के बावजूद कनेक्शन काट दिया गया।

एसडीओ ने दिया स्पष्टीकरण और चेतावनी
एसडीओ ध्रुव कुमार जायसवाल ने स्पष्ट किया कि बकाया भुगतान नहीं होने के कारण ही कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी गई थी, लेकिन किसी ने समय पर भुगतान नहीं किया। एसडीओ के अनुसार, बिल की रसीद व्हाट्सएप पर भेजी जाती है, और शाम को लाइनमैन के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights