बिजली कनेक्शन के विवाद में रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बेटे ने मां और बहन पर किया जानलेवा हमला

जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब एक बेटे ने अपनी ही मां और बहन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब एक बेटे ने अपनी ही मां और बहन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। मामूली बात पर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। हमले में मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोरगुल सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों की जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा घर में एक अतिरिक्त बिजली कनेक्शन लगवाना चाहता था। इस पर मां ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब तक घर का बंटवारा नहीं होता और बेटी की शादी नहीं हो जाती, तब तक ऐसा कोई निर्णय न लिया जाए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते युवक ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने मां और बहन पर गालियों की बौछार शुरू कर दी, और फिर घर में रखी लोहे की रॉड से उन पर हमला बोल दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर आरोपी ने पहले महिला और फिर उसकी बेटी पर हमला कर दिया।

हमले से लहूलुहान हुई मां-बेटी किसी तरह जान बचाकर पड़ोसी के घर भागीं, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और हमला जारी रखने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह दोनों को बचाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights