बिजली विभाग में फर्जी चेक घोटाला, 36 चेक बाउंस, कैशियर निलंबित

बरेली। बिजली विभाग भष्ट्राचार का एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके द्वारा नित्य प्रतिदिन एक के बाद एक घपले सामने आ रहे हैं। ताजा प्रकरण बिल जमा करने के लिए लगाए गए चेक से सम्बन्धित है, जो बाउंस हो गए। अधिशासी अभियंता की तरफ से कोतवाली में नौ लोगों के खिलाफ फर्जी चेक से बिल जमा करने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही कैशियर को निलंबित कर दिया गया।

इसके पूर्व फरीदपुर में संविदा कर्मचारी के मकान से 98 बिजली मीटर बरामद होने सम्बन्धित प्रकरण अभी शांत नहीं हुआ था कि ग्रामीण क्षेत्र में एक और नया मामला प्रकाश में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेक के जरिये दर्जनों उपभोक्ताओं के बिल जमा किए गए। इसकी रसीदें भी दी गईं। ये चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गए। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया।

बताते चले कि 38 चेक के जरिए बिल जमा हुए जिसमें 36 चेक बाउंस हुए हैं… यह सभी कार्तिक इंटरप्राइजेज, हिमांशु रंजन, लव कुमार, अनहर हुसैन के नाम से जारी चेक विभाग में कैशियर राहुल गुप्ता की मदद से जमा किए गए थे। पूरे खेल में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है। अधिशासी अभियंता सत्येन्द्र चौहान ने बताया कि कैशियर राहुल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि फरीदपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के बिल शहरी क्षेत्र के कैश काउंटर पर जमा किए गए थे। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं से पैसे लेकर सक्रिय गिरोह फर्जी चेक देकर कैशियर की मदद से विभाग को लंबे समय से चूना लगा रहे थे।

ग्रामीण क्षेत्र में इससे पहले भी बिल जमा करने के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्रथम डिवीजन में इससे पहले फर्जी बिल का मामला सामने आया था। इसके बाद कार्यालय से सीपीयू ही चोरी हो गया था। इस प्रकरण के बाद बिजली चोरी के मामले में लगने वाले जुर्माने का पटल देखने वाले बाबू पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा था।

अधिशासी अभियंता हरीश कुमार के अनुसार फर्जी चेक के जरिए बिल जमा करने का मामला चेक बाउंस होने के बाद पकड़ में आया। उसके बाद कोतवाली में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights