बकाया पर काट दी गई आयुष अस्पताल की बिजली…. बिना बिजली अस्पताल में अंधेरे में मरीज का इलाज करने पर मजबूर

फतेहपुर। शहर के पीरनपुर रोड स्थित 25 बेड के आयुष अस्पताल की बिजली 26 मार्च से कटी हुई है, वहीं इस प्रकरण को लेकर संबंधित अधिशासी अभियन्ता प्रथम रत्नेश जायसवाल का कहना है कि उन्हें पता नहीं कैसे बिजली काट दी गई। अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि 26 हजार रुपये बिल बकाया है, लेकिन उन्हें नोटिस नहीं दिया गया।

आयुष अस्पताल के डॉ. नवीन सोनी ने बताया कि बिजली के बिल का भुगतान मुख्यालय से होता है। बिजली विभाग ने बिल भुगतान का नोटिस भी नहीं भेजा। बिजली बिल काटने के बाद 26 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल भेजा है। 26 मार्च को बिना सूचना के काट बिजली कनेक्शन दिया गया। इस हालात में अंधेरे में ही उपचार करना पड़ रहा है। गर्मी में हालात बदतर हैं। मरीजों को भी परेशानी हो रही है।

हर दिन लगभग सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी अस्पताल में होती है। कई मरीजों को भर्ती करके कुछ घंटे देखरेख में रखा जाता है, लेकिन बिजली न होने से सिर्फ दवा देकर लौटा दिया जा रहा है। मरीजों को टार्च की रोशनी में परीक्षण किया जा रहा है। 3 अप्रैल तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। इस मामले को लेकर मुख्यालय को पत्राचार किया गया है।

इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी, फतेहपुर रविंद्र सिंह का कहना है कि राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की बिजली काट दी गई है। इसकी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। अस्पताल की बिजली जोड़ने के तत्काल निर्देश दिए जाएंगे।

अधिशासी अभियन्ता प्रथम रत्नेश जायसवाल के अनुसार सरकारी भवन की बिजली कैसे काट दी, हमको जानकारी नहीं है। इसे तत्काल जुड़वाया जा रहा है। बिजली कैसे काटी गई, उसकी जानकारी ली जा रही है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल के प्रभारी डॉ. नवीन सोनी के अनुसार अस्पताल में बिजली न आने पर स्टॉफ के लोगों ने पता लगाया गया। उन्हें बकाया पर बिजली कटने की सूचना मिली। अस्पताल में बिजली कटने के पहले कोई सूचना भी नहीं दी गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights