उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के साथ मुफ्त मिलेगा केबल

स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! अब स्मार्ट मीटर लगवाते समय आर्मर्ड केबल के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। विभाग द्वारा चयनित कंपनी पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाएगी और यह पूरी तरह से निःशुल्क होगा। पहले मीटर लगने पर उपभोक्ता को सर्विस केबल खरीदकर लाना पड़ता था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर के साथ उपभोक्ता को आर्मर्ड केबल मुफ्त में दिया जाएगा।

लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब मीटर बदले जाने के दौरान लगने वाला आर्मर्ड केबल उपभोक्ताओं को नहीं खरीदना पड़ेगा। जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रकिया शुरू होने जा रही है। विभाग द्वारा चयनित कंपनी पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाएगी। यह व्यवस्था पूरी तरह से निश्शुल्क रहेगी। पहले मीटर लगने पर उपभोक्ता को सर्विस केबल खरीदकर लाना पड़ता था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर के साथ उपभोक्ता को आर्मर्ड केबल मुफ्त में दिया जाएगा।

इस सन्दर्भ में मध्यांचल डिस्कॉम के वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि सर्विस पोल से घर में लगे मीटर तक आर्मर्ड केबल विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जो अधिकतम 40 मीटर तक ही मान्य होगी। यही नहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद इसे पोस्ट पेड से प्री पेड या फिर नेट मीटर में बदला जा सकेगा। यही नहीं मीटर रीडिंग लेने की झंझट भी खत्म हो जाएगी। यदि उपभोक्ता सोलर लगवाता है तब भी यही मीटर काम आ जाएगा। उपभोक्ता से अगर केबल के नाम पर कोई शुल्क की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सीधे शिकायत करें या फिर नजदीकी अवर अभियंता से मिलें। आर्मर्ड केबल सामान्य केबल से कई गुना मोटा होगा और इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना मुमकिन नहीं है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights