हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत

शिकोहाबाद के गांव शंकरपुर में 62 वर्षीय रामबाबू की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत में चारा काट रहे थे जब यह घटना हुई।

शिकोहाबाद तहसील थाना नगला खंगर के गांव शंकरपुर में एक बुजुर्ग की खेत पर चारा काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। रामबाबू 62 निवासी शंकरपुर थाना नगला खंगर रविवार की शाम अपने घर से खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान वह गेंहू के खेत किनारे घास काट रहे थे। खेत में पानी भरा हुआ था। घास काटने के दौरान जैसे ही वृद्ध खड़ा हुआ वैसे ही नीचे झूल रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।

जब वृद्ध चारा काटकर काफी देर घर नही पहुँचे तो परिजन खोजते हुए खेत में पहुँच गए। जहां वृद्ध का शव पड़ा था। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज भेज दिया।

इस बारे में सिरसागंज एक्सईएन अमित कुमार का कहना है, जुताई के समय स्टे वायर टूट गयी थी। जिसकी वजह से तार नीचे झूल रहे थे। उक्त मामले में किसान की मौत बिजली करंट से होना प्रतीत नही हो रहा है। इस बारे में थाना प्रभारी गिरीश कुमार का कहना है कि आज वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights