बिजली चोरों पर बिजली विभाग ने कसा शिकंजा… बिजली चोरी दर्ज करते हुए 1400 मामलों में 11 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

संभल जिला में गत एक महीने के भीतर विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 1400 मामलों में बिजली चोरी दर्ज करते हुए 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद जहां पुलिस और प्रशासन सतर्क है, वहीं बिजली विभाग ने भी एक महीने के भीतर सख्त कदम उठाए हैं। अब तक 1400 मामलों में बिजली चोरी दर्ज की गई है, जिनमें 16 मस्जिदें और 2 मदरसे भी शामिल हैं। विभाग ने इन पर 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि 20 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है।

बिजली विभाग की कार्रवाई का सबसे चर्चित मामला सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर का है। 14 दिसंबर को जिले में बड़े स्तर पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सपा सांसद के घर पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के अनुसार, संभल सदर क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां अधिक लोड वाले क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई की गई। हाल ही में 42 लोगों पर बिजली चोरी के नए मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने बताया कि अब तक 22 मस्जिदों और 1 गिरजाघर ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है, जिससे साफ है कि विभाग का सख्त रुख असर दिखा रहा है।

बिजली विभाग ने लगातार अभियान चलाकर उन स्थानों को चिन्हित किया है, जहां चोरी के चलते लोड अधिक रहता था। विभाग की सख्ती से अब चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। विद्युत विभाग के इस कदम से न केवल बिजली चोरी पर रोक लग रही है, बल्कि नए कनेक्शन के लिए जागरूकता भी बढ़ रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights