कनेक्शन पत्नी के नाम पर, लेकिन बिल जारी कर दिया पति के नाम पर….. सिर्फ पावर कारपोरेशन ही कर सकता है ऐसा कारनामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पावर कारपोरेशन का कारनामा सामने आया है। पत्नी के नाम बिजली कनेक्शन लेने वाले व्यक्ति के नाम भी बिजली विभाग ने कागजो पर कनेक्शन दे दिया। यही नही उसे हर महीने बिल भेजने के साथ हजारों रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस थमा दिया।

बताते चले कि लखनऊ में मोहनलालगंज के पदमिनखेड़ा में पत्नी के नाम बिजली कनेक्शन लेने वाले व्यक्ति के नाम बिजली विभाग ने कागजो पर ही कनेक्शन दे दिया। यही नही उसे हर महीने बिल भेजने के साथ हजारों रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस थमा दिया। पीड़ित ने कई शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद जब जांच हुई तो बिजली विभाग ने आनन-फानन फर्जी कनेक्शन का बिल माफ करने की बात कही जा रही हैं।

पदमिनखेड़ा में रहने वाले गोकरन ने अपनी पत्नी कुंवारा के नाम घरेलू बिजली का कनेक्शन ले रखा है। वह उसका नियमित बिल भी जमा करता चला आ रहा है। उसने बताया कि बिजली विभाग कुछ दिन बाद से उसे गोकरन के नाम से एक और बिजली का बिल देने लगा। उसने दूसरा कनेक्शन न होने की बात कही लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसी बीच बिजली विभाग ने 41 हजार रुपये बकाया होने पर नोटिस थमा दी और बकाया के चलते बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देने लगे। जिससे नाराज पीड़ित ने सबसे पहले 7 दिसम्बर को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हुई। दोबारा फिर से 21 दिसम्बर को सम्पूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाई, तो पूरे मामले की जांच अधिशाषी अभियंता को दी गई।

अधिशाषी अभियंता ने उपखण्ड अधिकारी एसवी यादव से जांच करवाई तो दूसरा कनेक्शन फर्जी मिला। उपखण्ड अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायत पर जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट में लिखा कि शिकायतकर्ता के दो बिल निर्गत हो रहे हैं। एक खुद शिकायतकर्ता के नाम, दूसरा शिकायतकर्ता के पत्नी के नाम। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के नाम बिल जमा कर रहा है। दूसरा कनेक्शन जो गोकरन के नाम से है उसमें निर्गत हुए 46107 रुपये के बिल को स्थाई रुप से शून्य करके शिकायत को निस्तारित किया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights