35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से डेवलपमेंट चार्ज से न्यू राधा विहार कालोनी जगमगाएगा रोशनी से

लखनऊ। गोमती नगर जोन स्थित मुंशी पुलिया डिविजन अधीनस्थ अमराई गॉव पावर हाउस स्थित न्यू राधा विहार कालोनी एक सामूहिक प्रयास से पोल लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही न्यू राधा विहार कालोनी रोशनी से जगमगा उठेगा।

बताते चले कि लखनऊ स्थित इंदिरानगर क्षेत्र में स्थित न्यू राधा विहार कालोनी के निवासीगण पिछले दो वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा था, जिसको लेकर समाजसेवी विवेक शर्मा ने विभाग को अवगत कराया था, जिसके उपरान्त बिजली विभाग ने तकरीबन 20 लाख रुपये का भारी-भरकम एस्टीमेट दे दिया था। उक्त मामले को समाज सेवी विवेक शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को संज्ञानित किया, तब जाकर मुख्यमंत्री ने मामले बिजली विभाग को सरकार की प्रमुख योजना 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से डिवेलपमेंट चार्ज के तहत कार्य करने का निर्देश दिया।

बताते चले कि इस योजना से अविकसित कॉलोनियों में रहने वाले प्रदेश के लाखों लोगों को लीगल कनेक्शन दिया जाता है। यह योजना राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाई है। उसके मुताबिक ऐसी अविकसित कॉलोनियां जहां 25 प्रतिशत प्लॉट पर मकान बन गए हैं, वहां रहने वाले आधे लोगों को 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से डिवेलपमेंट चार्ज देना होगा।

मध्यांचल डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक की मंजूरी के बाद 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से डिवेलपमेंट चार्ज जमा कराकर बिजली कनेक्शन योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत अब वर्षों से अंधेरे में रह रहे परिवारों के घरों में जल्द ही बिजली पहुंचेगी।

उक्त संबंध में मुंशी पुलिया डिविजन अधिशाषी अभियंता अभय प्रताप सिंह बताया कि ने राधा विहार कालोनी के लोगों को द्वारा 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से डिवेलपमेंट चार्ज जमा करने के उपरान्त विधुतीकरण कार्य की शुरुआत की गई है, विधुतीकरण कार्य सम्पन्न होते ही जल्द ही इन सभी परिवारों को जल्द ही बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights