वसूली अभियान महज दिखावा हो रहा है साबित… 72 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी नहीं जमा किया का बिजली बिल

अमेठी। हजार- दो हजार रुपए का बिल बकाया होने पर ही बिजली विभाग के अधिकारी लोगों के कनेक्शन काट देते हैं… जबकि जिले के 72 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का 328.18 करोड़ से अधिक रुपया दबा कर रखा है। कनेक्शन लेने के बाद इन उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया है। ऐसे में विभाग द्वारा चलाया जाने वाला बकाया वसूली अभियान महज दिखावा साबित हो रहा है।

वर्तमान में जिले में बिजली के लगभग 3 लाख 27 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से 26454 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बकाया बिल पांच से दस हजार रुपए है। वहीं 60037 उपभोक्ताओं का 10 हजार से 25 हजार रुपए तक का बिल बकाया है। वहीं 25 हजार से 50 हजार तक के बिल बकायेदारों की संख्या 35248 है। जबकि 50 हजार से एक लाख रुपए तक के 24611 बकायेदार हैं। 6920 उपभोक्ताओं का बिल एक लाख से पांच लाख रुपए तक बकाया है। वहीं पांच लाख रुपए से अधिक के भी 135 बकायेदार उपभोक्ता हैं। इस तरह 72500 उपभोक्ताओं का कुल 328.18 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। यह हाल तब है जब विभाग हर महीने बकाया बिल वाले लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का दावा करता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights