रिश्वत की शिकायत करने जा रहे उपभोक्ता की विद्युत कर्मचारियों ने की पिटाई….जेब से 2800 निकालने का आरोप

जलालपुर, जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर पर तैनात संतोष यादव उर्फ पप्पू पर विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर एक हजार का रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि रिश्वत मांगने की शिकायत उपभोक्ता अधिकारियों से करने जा रहा था जिसके बाद विद्युत कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के साथ उपभोक्ता से मारपीट किया और उसके जेब से 2800 रुपए जबरन निकाल लिया। वहां मौजूद किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विद्युत कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला जलालपुर कस्बे का है।

बताया गया कि चेकिंग अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधिकारी टीम के साथ जलालपुर कस्बे में पहुंची थे और विद्युत बिल बकाया बात कर गलतफहमी में पीड़ित का कनेक्शन कटवा दिया। पीड़ित ने अधिकारियों को विद्युत बिल जमा होने की बात बताई तो एक अधिकारी ने एक कर्मचारी से पीड़ित का कनेक्शन पुनः जोड़ने को कहा। कर्मचारी गलती से पीड़ित की जगह दूसरे का विद्युत कनेक्शन जोड़ा दिया। उसी को ठीक कराने पीड़ित विद्युत उपकेंद्र जलालपुर पर गया था।

आरोप है कि मौके पर मौजूद विद्युत कर्मचारी संतोष कुमार यादव उर्फ पप्पू ने पीड़ित से विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने पैसा देने से मना किया और कनेक्शन नहीं जोड़ने पर अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो वह उपभोक्ता पर भड़क गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज के बाद उपभोक्ता से मारपीट की। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान उपभोक्ता के जेब से विद्युत कर्मचारी ने 2800 रूपए भी निकला लिया गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights