10 एमवीए क्षमतायुक्त 34 करोड़ की लागत से बनेंगे अयोध्या में तीन नए बिजली घर बनेंगे, बिजली विभाग ने जिलाधिकारी को भेजा प्रस्ताव

अयोध्या में बिजली की बढ़ती मांग और लोड समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम शहरी इलाके में 10-10 एमवी के तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है। इन बिजली घरों के बनने से शहरी क्षेत्र और आस-पास के गांवों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

बिजली घरों के निर्माण पर 34 करोड़ रुपए की लागत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शहर में भूमि की तलाश के लिए सदर तहसील प्रशासन से मदद ली जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्युत विभाग ने जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है।

प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद नए बिजलीघर बनने से उपभोक्ताओं को बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज आदि समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत विभाग शहरी इलाके में 10-10 एमवी के तीन नए बिजलीघर बनाने जा रहा है। इन तीनों बिजली घरों के निर्माण के लिए शहर क्षेत्र में भूमि की तलाश के लिए सदर तहसील से मदद ली जा रही है। शीघ्र ही भूमि का चयन कर लिया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलते ही नए बिजली घर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इन नए तीनों केन्द्रों के निर्माण पर करीब 34 करोड़ रुपए लागत आएगी। खास बात यह है कि वर्तमान में स्थापित 34 विद्युत उपकेन्द्रों के उपभोक्ताओं को इन्हीं में बांटा जाएगा। तीनों बिजली घरों के बनने के बाद नगर क्षेत्र में उपकेन्द्रों की संख्या 34 से बढ़कर 37 हो जायेगी। बताया जाता है कि इनमें से एक उप केन्द्र अयोध्या के लिए प्रस्तावित है।

इन तीन बिजली घरों के बनने से शहर के अन्य बिजलीघरों पर लोड कम हो जाएगा। जिससे आए दिन होने वाली बिजली की समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिलने की उम्मीद है। गर्मी बढ़ने के साथ पुराने बिजलीघर ओवरलोड होकर हांफने लगते हैं।

बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्याओं से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। इससे निजात मिलेने की उम्मीद है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रदीप वर्मा के अनुसार तीन नए बिजली घरों का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights