संविदा लाइनमैन ने अवर अभियन्ता पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सीओ मीरगंज से शिकायत

दीपावली के दिन फूल सिंह ने आरोप लगाया कि अवर अभियन्ता और उनके बेटे ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन्होंने इस संबंध में सीओ मीरगंज को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मीरगंज तहसील के शाही बिजलीघर के संविदा लाइनमैन फूल सिंह ने विभाग के जेई साविर खान और उनके बेटे नाजिम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। फूल सिंह का आरोप है कि अवर अभियन्ता साविर खान ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं और उनके पुत्र नाजिम अपने पिता की पदवी का अनुचित लाभ उठाते हुए कर्मचारियों पर रौब जमाता है। दीपावली के दिन फूल सिंह ने आरोप लगाया कि अवर अभियन्ता और उनके बेटे ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन्होंने इस संबंध में सीओ मीरगंज को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।

रिश्वत के पैसों से खरीदे उपहारों का वितरण विवाद का कारण
फूल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में नारा फरीदापुर में एक अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ा गया था। जिसके बाद 5500 रुपये की रिश्वत लेकर मामले का निपटारा हुआ। इस राशि से खरीदे गए उपहारों को बांटने के दौरान विवाद हो गया। दूसरी ओर, एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें अवर अभियन्ता का बेटा नाजिम कर्मचारियों को गिफ्ट बांटते नजर आ रहा है। जिससे सवाल उठता है कि नाजिम किस अधिकार से कर्मचारियों को उपहार बांट रहा है।

अवर अभियन्ता साविर खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि फूल सिंह आए दिन शराब पीकर काम पर आते हैं और विभाग में समस्याएं खड़ी करते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वे फूल सिंह को नौकरी से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे का किसी भी प्रकार का लेनदेन से संबंध नहीं है। वह मेरी आईडी चलाता है। आखिर अवर अभियन्ता का बेटा कर्मचारियों को क्यों बाँट रहा हैं गिफ्ट। वही दूसरी ओर एक फोटो वायरल हो रहा हैं जिसमे अवर अभियन्ता शाही साविर खान का बेटा नाजिम कर्मचारियों को गिफ्ट बांटता नजर आ रहा हैं।

अब प्रश्न यह उठता हैं कि जब पिता जी नौकरी करते हैं तो बेटा कर्मचारियों को किस अधिकार से गिफ्ट बाँट रहा हैं। इस मामले पर सीओ मीरगंज गौरव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights