बिजली विभाग की त्रुटि ने शुभम की जान, बिल निकला 150 रुपये मात्र…. कौन है इस मौत का जिम्मेदार?

उन्नाव। बिजली विभाग की त्रुटि ने एक पिता अपने प्यारा बच्चा खो दिया। 8,223 रुपये रुपये का बिल संशोधित होकर सिर्फ 150 रुपये का निकला। शुभम की जान, बिल निकला 150 रुपये मात्र परिजनों के अनुसार ज्यादा बिजली का आने से आहत हो शुभम ने मौत को गले लगा लिया। एक सितंबर को बिल आया 1.09 लाख रुपये जबकि संशोधित कराने पर 16,377 हुआ। जबकि बिल संशोधित होकर सिर्फ 150 रुपये का निकला।

शुभम की मौत के बाद पिता व परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए तो अधिकारियों ने बिल की जांच कराई। जांच में चौकाने वाला मामला सामने आया। अब अधिकारी ऑनलाइन बिलिंग में साफ्टवेयर की त्रुटि के कारण रूपया 8,223 बिल आ गया, जो संशोधित होकर सिर्फ 150 रुपये का बना। मौत के बाद बिजली विभाग गलत बिल आने की सफाई दे रहे हैं।

बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी रवि यादव ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपने आप बिल जनरेट करता है। बताया कि एक सितंबर को शुभम ने पॉवर हाउस पहुंचकर 1.9 लाख रुपये बिल आने की जानकारी दी थी, जिसे संशोधित कराया और 16377 रुपये जमा कराया गया। 14 सितंबर को बिल का भुगतान कर दिया गया। उपखण्ड अधिकारी के मुताबिक मीटर रीडर संजय ने सात अक्तूबर को मीटर की रीडिंग लेकर बिल निकाला तो 8233 रुपये बकाया दिखाया। बताया कि घर में मिली शुभम की पत्नी रेखा ने फिर इतना ज्यादा बिल आने की बात कही थी तो मीटर रीडर ने ऑनलाइन बिलिंग की वजह से गलत बिल आने की जानकारी दी थी और कार्यालय आकर सही कराने को कहा था।

पहले लाखों में और अगले महीने हजारों रुपये बिजली का बिल आने से परेशान श्रमिक ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। शव भूसे की कोठरी में फंदे से लटका मिला। पिता ने बिजली विभाग के कर्मियों पर मनमाना बिल भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव निवासी शुभम राजपूत (30) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता महादेव ने बताया कि शुभम ने वर्ष 2022 में 600 रुपये जमा करके घर में बिजली का कनेक्शन लिया था। घर में दो बल्ब, एक पंखा और एक टीवी के अलावा कोई बिजली उपकरण नहीं है। एक सितंबर 2024 को विभाग ने 1.09 लाख रुपये बिजली बिल भेज दिया। काफी भागदौड़ के बाद बिल संसोधित होकर 16,377 रुपये बना।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच कराई गई है। साफ्टवेयर की गड़बड़ी से 1500 यूनिट का बिल आ गया है। जबकि केवल 33 यूनिट बिजली का बिल बकाया था। संशोधन कराया है अब केवल 150 रुपये ही बकाया है। उनका कहना है कि अगर मीटर रीडर के बताए अनुसार शुभम बिल लेकर आ जाता तो उसे तुरंत ही संशोधित कर दिया जाता। वह दबी जुबान खुदकुशी की वजह कुछ और होने का अंदेशा जता रहे हैं।

पिता महादेव ने बिजली विभाग पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह (पिता) और उनका बेटा मजदूरी करके परिवार पालते हैं। ज्यादा बिल आने और कम कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जेब भरने से शुभम परेशान था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक के दो बेटे हैं। अचलगंज एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights