उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग सबसे भ्रष्ट …. सिर्फ पूर्वांचल में 900 करोड़ का घोटाला- रागिनी सोनकर, विधायक

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के सबसे भ्रष्ट विभागों में बिजली विभाग शामिल है। पूर्वांचल में बिजली बिल वसूली में 900 करोड़ का घोटाला हुआ है, और मुझे लगता है धीरे-धीरे और भी घोटाले सामने आएंगे। यह बात जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने उन्नाव में कही।

रागिनी सोनकर ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर को लेकर भी सवाल उठाए। कहा- एनकाउंटर में मारे जाने वाले अधिकांश लोग अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग के होते हैं। हर बार एक ही कहानी दोहराई जाती है। इस तरह के फर्जी एनकाउंटर लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर रहे हैं।

सारे विभागों में सबसे भ्रष्ट बिजली विभाग
सोशल मीडिया (एक्स) पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की टीम और सपा के मीडिया सेल के विवाद पर रागिनी सोनकर ने कहा- मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। जितनी मर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे उतना ही आपको सम्मान मिलेगा। रही बात बिजली विभाग की तो मुझे लगता है उत्तर प्रदेश के सारे विभागों में सबसे भ्रष्ट विभाग है।

सबसे कम काम और सबसे खराब काम अगर कहीं हो रहा है तो बिजली विभाग का हो रहा है। मैं अगर अपने जिले की बात करूं तो मेरे जिले में एक दिन में 600 ट्रांसफॉर्मर एक साथ खराब हो गए। इससे स्पष्ट होता है कि ट्रांसफॉर्मर की गुणवत्ता में कमी है।

पूर्वांचल में 900 करोड़ का घोटाला हुआ
रागिनी ने कहा- पूर्वांचल में सिर्फ बिजली बिल के वसूली में ही 900 करोड़ का घोटाला किया गया है। उत्तर प्रदेश में कितना घोटाला हुआ है, मुझे लगता है धीरे-धीरे सब सामने आ ही जाएगा। मंत्री जी को जाते-जाते कुछ अच्छा काम करना चाहिए।

जनता से टैक्स के माध्यम से जनता का हक जो वसूला गया है, कम से कम आप उनके वहां पोल लगवा दें, तार लगवा दें अच्छे ट्रांसफॉर्मर लगवा दें और अच्छे से विदाई हो जाए।

रागिनी सोनकर एआईआईएमएस में कर चुकी हैं प्रैक्टिस
रागिनी ने एआईआईएमएस की पढ़ाई कोलकाता से की है। रागिनी के पिता कैलाश सोनकर अजगरा विधानसभा से विधायक हैं। रागिनी सरकारी डॉक्टर रह चुकी हैं। वो ।प्प्डै में प्रैक्टिस करती थीं। रागिनी इस्तीफा देकर चुनाव लड़ी थीं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    RTI में खुला खेल! क्या विभाग अपने ही बनाए ‘गुप्त नियमों’ से चला रहा है व्यवस्था?

    आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा—नियमावली में प्रावधान नहीं, फिर भी कर्मचारियों से कराया जा रहा काम! लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के एक आरटीआई जवाब ने…

    केस्को में स्मार्ट मीटर पोर्टल की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights