भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का पहलः 250 मीटर तक के दायरे में बिजली कनेक्शन के लिए नहीं चाहिए होगा एस्टीमेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन कन्नेशन के नाम पर वसूली एवं उत्पीड़न को देख्ते हुए अब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का पहल कर रहा है, जिसके अनुसार यदि आपके परिसर के आसपास 250 मीटर के दायरे में कोई बिजली का पोल नहीं है तब भी कनेक्शन के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी होगी।

पावर कारपोरेशन प्रबंधन बिजली के पोल से 250 मीटर तक की दूरी के लिए एस्टीमेट बनवाने के झंझट को खत्म कर रहा है। ऐसे में घर बैठे आनलाइन आवेदन संग तय धनराशि जमा करने पर आपको कनेक्शन मिल जाएगा। दरअसल, अभी पोल से 40 मीटर तक की दूरी के घर-दुकान होने पर कनेक्शन के मामले मे ही एस्टीमेट बनवाने की आवश्यक्ता नहीं होती है। इसके लिए तय धनराशि जमा करने पर कनेक्शन मिल जाता है लेकिन 40 मीटर से दूर वाले कनेक्शन के लिए एस्टीमेट बनवाना पड़ता है। कई बार मनमाने तौर पर एस्टीमेट बनाकर कनेक्शन चाहने वाले का उत्पीड़न किया जाता है।

बताते चले कि पावर कारपोरेशन ने घरेलू और वाणिज्यिक सहित सभी तरह के नए कनेक्शन की दर बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पावर कारपोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में दर बढ़ाने की फाइल प्रस्तुत कर दी है, यदि यह प्रस्ताव मंजूर हुआ तो नया कनेक्शन लेना करीब 100 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है।

बताते चले कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी राइट ऑफ कंस्यूमर रूल 2020 की धारा 4 के तहत विद्युतीकृत क्षेत्र के लिए 150 किलोवाट तक के विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चार्ज को फिक्स करने का कानून बनाया है। इसके तहत बनने वाली नई कॉस्ट बुक में उसे शामिल करने के लिए विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों व पावर कॉरपोरेशन से प्रस्ताव मांगा है। पावर कारपोरेशन ने नियामक आयोग में दाखिल प्रस्ताव में आने वाले समय में प्रदेश के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन की दरों में 100 प्रतिशत तक वृद्धि होने का प्रस्ताव रखा है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी कार्ड बुक के तहत 40 मीटर की परिधि में विद्युतीकृत एरिया में विद्युत उपभोक्ता को कॉस्ट डाटा बुक के तहत प्रोसेसिंग फीस सिक्योरिटी डिपाजिट, लाइन चार्ज, मीटर कास्ट को कॉस्ट डाटा बुक के आधार पर एस्टीमेट दिया जाता है।

नए प्रस्ताव में यह हुई है बढ़ोत्तरी
पावर कारपोरेशन के नए प्रस्ताव में अप टू 100 मीटर तक लाइन चार्ज जो प्रस्तावित किया, उसमें एक किलोवाट से 2 किलोवाट तक 1500 रुपया चार्ज रखा है, जो अभी तक केवल 150 रुपया था। साथ ही 3 से 4 किलोवाट का 3500 रखा है, अभी तक केवल 398 था। इसी तरह 5 से 10 किलो वाट का 10000 रुपया, जो अभी तक केवल 2036 था। इसी प्रकार आगे 51 किलोवाट से 150 किलोवाट का 122000 रुपया प्रस्तावित किया है। वहीं 100 मीटर से 250 मीटर की अलग-अलग दरें लाइन चार्ज की प्रस्तावित की हैं। साथ ही 250 मीटर के ऊपर की भी दरें मनमाने तरीके से प्रस्तावित कर दी।

यदि नियामक आयोग में दाखिल प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है, तो 1 किलोवाट घरेलू ग्रामीण का कनेक्शन चार्ज जो अभी तक रूपया 1217.00 मात्र था, वह रूपया 2957.00 हो जायेगा, इसी तरह 2 किलोवाट घरेलू ग्रामीण जो अभी तक रूपया 1365.00 मात्र था, वह रूपया 3117.00 हो जायेगा। इसके साथ ही 1 किलोवाट घरेलू शहरी जो अभी तक रूपया 1858.00 मात्र था, वह रूपया 3158.00 हो जायेगा, 2 किलोवाट घरेलू शहरी जो अभी तक रूपया 2217.00 मात्र था वह स्पया 3517.00 हो जायेगा, इसी तरह 5 किलोवाट घरेलू ग्रामीण शहरी जो अभी तक रूपया 7967.00 मात्र था, जो प्रस्ताव पास होते ही रूपया 17365.00 मात्र हो जायेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights