बेबाक: कहां हैं इन्जीनियर? (Part 01)

मित्रों नमस्कार! आज पूरा भारत वर्ष “Engineers Day” मना रहा है और सुबह से, सभी एक दूसरे को “Engineers Day” की बधाईयां दे रहे हैं। परन्तु जैसे ही इन्जीनियर होने का विचार दिमाग में आता है, तो कहीं न कहीं गौरान्वित महसूस करने के स्थान पर, मन कसैला सा हो जाता है। क्योंकि चाहे ऊर्जा निगमों की बात करें या अन्य किसी संस्थान की, आज लगभग सभी जगह इन्जीनियरिंग कलंकित हो रही है। बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं, परन्तु धरातल पर आते ही सब फुस हो जाते हैं। चाहे वह सड़कें हों, पुल हों, भवन निर्माण कार्य हों या बिजली की लाईनें और उपकरण हों, सभी के सभी स्थापित होने एवं पूर्ण होने से पहले ही बरसात में सीले पटाखे ही साबित हो रहे हैं। G-20 के लिये मीटिंग हाल में पानी भरा हो या नये संसद भवन की छत से चूता पानी। आये दिन बारिस में जगह-जगह सड़कें टूटती नजर आ रही हैं, लगातार पुल धराशायी हो रहे हैं अथवा बाढ़ में बह रहे हैं। एक विकास अंग्रेजों ने किया था ओर एक हम कर रहे हैं। अंग्रेजों के समय खड़े किये गये विद्युत खम्भे एवं बिजलीघर आज भी मजबूती से खड़ें होकर हमें चिढ़ा रहे हैं। जबकि आज हमारे द्वारा उन्नत तकनीक के माध्यम से खड़े किये गये खम्भें सुबह से शाम तक में ही टेढ़े हो जाते हैं। एक हल्की सी हवा में लाईन की लाईन ही धराशायी हो जाती है। 50-50 वर्ष पुराने टान्सफार्मर आज भी पूरी क्षमता से चल रहे हैं। जबकि आज अधिकांश पॉवर परिवर्तक गारण्टी अवधि ही पूरी नहीं कर पाते और आये दिन कहीं न कहीं धू-धू कर जलते दिखाई दे रहे हैं। आये दिन विद्युत दुर्घटना में विद्युत कर्मी मर रहे हैं। जिनमें इन्जीनियरिंग के नाम पर, कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता का दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं होता।

प्रश्न उठता है कि कहां है इन्जीनियरिंग? ऐसा नहीं है कि हम विद्युत दुर्घटनायें रोक नहीं सकते या विद्युत उपकरणों को क्षतिग्रस्त हाने से बचा नहीं सकते। परन्तु उसके लिये त्याग एवं संघर्ष की आवश्यकता पड़ती है। जो हम कदापि कर ही नहीं सकते, बल्कि हमारा तो मूल उद्देश्य ही यही है कि यदि कहीं कोई ईमानदार अथवा सैद्धान्तिक कार्मिक मार्ग में आ जाये, तो उसे किसी भी तरह से मार्ग से हटाना है। हमारे लिये निहित स्वार्थ सर्वोपरि है जिसके लिये हम किसी भी स्तर तक गिर भी सकते हैं। जिसकी आये दिन बहुत सारी चर्चायें सुनी जा सकती हैं। पॉवर कारपोरेशन लखनऊ द्वारा निम्न कार्योंः- 1. बिजनेस प्लान के कार्यों का निरीक्षण, 2. राजस्व वसूली, 3. AMISP Metering, 4. भण्डार केन्द्रों का निरीक्षण और 5. परिवर्तक कार्यशालाओं के निरीक्षण हेतु मुख्यालय से अधिकारियों को पूरे प्रदेश में भेजा गया है तथा प्रगति आख्या दि0 18.09.2024 तक प्रेषित की जानी है। उपरोक्त निरीक्षण के बिन्दुओ को यदि ध्यान से देखा जाये, तो उसमें इन्जीनियरिंग कहीं दूर-दूर तक दिखलाई नहीं देती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पहले RDSS एवं Business Plan के कार्यों का निरीक्षण कराया गया था और ठेकेदारों का भुगतान कर दिया गया था। ठीक कुछ इसी प्रकार से इस बार के निरीक्षण का उद्देश्य, सामग्री क्रय करने का आधार बनाना है। इससे पूर्व भी प्रदेश के बाहर के कई डिस्कामों में टीमें भेजकर उनके कार्य करने के तरीके का सर्वे कराया गया था, जिसका भी मूल उद्देश्य सामग्री क्रय करना ही था। ऊर्जा निगमों में यदि भण्डार केन्द्रों के पिछले कुछ वर्षों के Stock Register की सिर्फ सरसरी तौर पर ही जांच कर ली जाये, तो यह स्पष्ट हो जायेगा कि बहुत सी सामग्री अनावश्यक रुप से क्रय की गई थी। जिसकी उपयोगिता सिद्ध करना असम्भव हो जायेगा। यदि परिवर्तक कार्यशालाओं में सामग्री प्रयोग करने के आंकड़ों की जांच की जाये, तो एक ही तरह एवं एक ही क्षमता के परिवर्तकों में सामग्री के प्रयोग के अनुपात में बहुत अन्तर है। सच्चाई यह है कि सामग्री का प्रयोग तो लगभग एक सा है परन्तु कागजों में अलग-अलग हैं। जो सामग्री खपाने का एक जीता जागता उदाहरण है। जिसका प्रयोग हम दैनिक कार्यों से लेकर माघ मेला एवं कुम्भ मेले तक भरपूर करते हैं।

स्पष्ट है कि आज का इन्जीनियर, इन्जीनियर न होकर सरकारी नौकरी में बाह्य कार्यदायी संस्थाओं का मार्केटिंग एजेन्ट के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। जिसका मूल कार्य सिर्फ और सिर्फ दलाली करना है। यही कारण है कि बहुत सारे इन्जीनियर, जोकि पदोन्नति हेतु मूल योग्यता नहीं रखते, परन्तु वे योग्य इन्जीनियरों के स्थान पर, योग्यता को नेस्तनाबूद करने के लिये, मेज के नीचे की विशेष योग्यता के बल पर, उच्च पदों पर, अतिरिक्त कार्यभार लेकर आसीन हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे बहुत सारे उदाहरण मिल जायेंगे, जहां चोर को ही कोतवाल का कार्यभार देकर नियमों का पालन कराया जा रहा है। सबसे दुखद है कि आज के इन्जीनियर ने निहित स्वार्थ में अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्वों की परिभाषा ही बदल डाली है। अब उसके लिये इन्जीनियरिंग से भी ज्यादा महत्वपूर्ण ऊपर वालों के निर्देश हैं, जिसके लिये वो बिना निर्माण एवं बिना सामग्री के ही, बेहिचक कार्य का सत्यापन करने के लिये सदैव ही तत्पर दिखाई देता है। वास्तविकता यही है कि आज के अधिकांश इन्जीनियर, कालेज से निकलने के साथ ही, अपना इन्जीनियरिंग ज्ञान, वहीं कालेज में ही छोड़ आते हैं और अपने निहित स्वार्थ की पूर्ति हेतु चाहे कोई राजनीतिक व्यक्ति हो या कोई अधिकारी हो या ठेकेदार हो, के हाथों की कठपुतली बनकर इन्जीनियरिंग की आड़ में कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता के साथ समझौता करने के विशेषज्ञ बन जाते हैं। क्योंकि वे यह अच्छी तरह से जानते हैं कि आज वो ही सफल है, जिसे Yes Boss बोलना ही नहीं, बल्कि अक्षरश Boss के ईशारे तक का पालन करना आता हो। जिसमें चाहे कोई मरे या जिये, उन्हें तो वो ही करना है जो Boss ने चाहा है। आज हर किसी को पदोन्नत्ति चाहिये सिर्फ अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये न कि देश हित में कुछ करने के लिये। यदि कहीं गलती से कोई इन्जीनियर मिल भी जाये तो, कड़वी सच्चाई यह है कि उसे निगेटिव व्यक्ति कहकर कहीं दूर-दराज कोने में फेंक दिया जाता है। प्रश्न उठता है कि आये दिन निलम्बन पर निलम्बन के पीछे क्या इन्जीनियरों को उसके कर्तव्य एवं उत्तरदायित्वों का बोध कराना है अथवा प्रचलित गुणवत्ता से समझौता करने का विशेषज्ञ बनाना है। क्योंकि एक से बढ़कर एक महारथी दोनों हाथों में लडडू खा रहे हैं। जिनके विरुद्ध सामान्यतः कोई कार्यवाही नहीं की जाती। रंगे हाथों रिश्वत लेने एवं जेल से छूटकर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद, कितने लोग सन्यासी बने, क्या किसी विभाग के पास, ऐसा कोई रिकार्ड हैं?

यक्ष प्रश्न उठता है कि हम इन्जीनियरिंग का ऐसा कौन सा कार्य करते हैं? जिसके लिये हम इन्जीनियर कहलाते हैं? क्योंकि जब भी इन्जीनियरिंग की बात आती है तो बाहरी लोगों से ही सलाह ली जाती है। अतः कहां हैं इन्जीनियर? किस बात का Engineers Day? क्या हम में महान भारत रत्न विश्वेश्वरैया जी अथवा देश के मेट्रो मैन इ0 श्रीधरन के किसी एक गुण की भी छाया है। सच्चाई यह है कि हमें इन्जीनियर कहलाने तक का कोई हक नहीं है। आये दिन कलंकित होती इन्जीनियरिंग जिसका जीता जागता प्रमाण है।
राष्ट्रहित में समर्पित! जय हिन्द!

-बी0के0 शर्मा महासचिव PPEWA.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights