Honda के टू-व्हीलर ले जाएं बिना डाउनपेमेंट दिए घर, जानें कंपनी क्या दे रही है ऑफर

ऑटो डेस्क। दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने ग्राहकों को वाहनों की खरीद पर जीरो डाउनपेमेंट पर लोन उपलब्ध करा रही है। इसके लिए कंपनी ने गैर बैकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। कपंनी का मानना है कि इससे त्योहारी सीजन पर उनके वाहनों की खरीदारी ज्यादा हो सकती है। साथ ही जीरो डाउनपेमेंट पर 36 महीनों के लिए लोन ले सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को 5 हजार रुपये से ज्यादा का फायदा हो सकता है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “स्वामित्व की बढ़ती लागत के साथ, अधिक से अधिक दोपहिया ग्राहक अपने पसंदीदा दोपहिया वाहन के मालिक होने के लिए फाइनेंस का लाभ उठा रहे हैं। हमारा मानना है कि जल्द ही BS-VI में परिवर्तन होने के कारण आने वाले वर्ष में फाइनेंस की ओर उपभोक्ता बदलाव और भी तेजी लाएगा। यह वह जगह है जहां टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी वास्तव में एक जीत की स्थिति होगी जो हमारे ग्राहकों को सुविधाजनक वित्त विकल्प प्रदान करेगी।”

क्या मिलेगा फायदा?

जीरो डाउनपेमेंट
लो EMI स्कीम
36 महीने तक के लिए लोन की अवधि
1 घंटे में लोन अप्रूवल

नई साझेदारी के साथ टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अतिरिक्त लाभ भी देगी और इनमें आकर्षक इंटरेस्ट रेट, 100% तक टू व्हीलर की वैल्यू पर लोन, 36 महीनों तक का रिपेमेंट पीरियड और ग्राहकों की योजना के अनुसार कम EMI स्मीक दी जाएंगी। टाटा कैपिटल होंडा टू व्हीलर इंडिया कस्टमर्स को औसत लोन पर 5,000 रुपये तक की बचत और तेज डिस्बर्स के साथ मिनिमम डॉक्यूमेंटेशन प्रदान करेगी।

टाटा कैपिटल के टू-व्हीलर लोन पर पहली बार खरीदारों को एक्सक्लूजिव ईएमआई ऑप्शन ऑफर कर रही है। ऐसे ग्राहकों का एक सेगमेंट बढ़ रहा है जो अपने वाहनों को अपग्रेड कर रहे हैं और अब नए टू-व्हीलर में कई प्रकार के फाइनेंस ऑप्शन्स के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरों पर शिकंजा कसने वाला JE खुद सवालों के घेरे में!

    बरनाहल में विभाग की साख पर लगा सबसे बड़ा सवाल मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ रोज अभियान चलाए जाते हैं। गरीब उपभोक्ता के घर से कटिया मिलने…

    मिर्जापुर में ‘वसूली साम्राज्य’ का भंडाफोड़ या लीपापोती का खेल?

    विजिलेंस पहुंची शिकायत, पुलिस जांच, विभागीय जांच, उपभोक्ताओं के बयान… फिर भी बड़ा सवाल – आखिर किसे बचाया जा रहा है? UPPCL MEDIA | विशेष पड़ताल मिर्जापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights