संविदा कर्मियों से अधिक्षण अभियन्ता स्तर तक फेरबदल की कुंडली तैयार

लखनऊ। बिजली विभाग में संविदा कर्मियों से लेकर अधिक्षण अभियन्ता स्तर तक फेरबदल का खाका तैयार कर लिया गया है। तबादला नीति और नियमों के तहत इसी माह में तबादले किए जाएंगे, जिनमें अब हफ्ते भर का वक्त और बचा है।

पावर कार्पोरेशन के एक निदेशक ने नाम न प्रिंट करने की शर्त पर बताया कि जो अधिक्षण अभियन्ता कार्पोरेशन में कई वर्षों से तैनात है या विभिन्न डिवीजनों की चार्ज ग्रहण कर चुके हैं, उनके बाबत सूचनाएं भेजी जा रही हैं। वे सिर्फ कार्पोरेशन स्तर तक ही फेरबदल जोन-स्तर पर कर सकते हैं। बिजली व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त करने एवं तबादला नीतियों के तहत फेरबदल करना जरुरी माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विभाग में आधे दर्जन अभियंता वर्षो से जोन में कार्यरत होने से दायरे में आ रहे हैं। इनमें उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं को उनके कार्यकाल के हिसाब से सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह कर्मियों की उनके पदों के हिसाब से सूची बनाई गई है। विभाग में सभी की निगाहें जोन कार्यालय की ओर टिक गई है। विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने की सूचना से अभियंता व कर्मी हलकान भी है। हालांकि कार्पोरेशन के अघ्यक्ष के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा के दौरान तबादला नीति को सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

नीतियों के साथ राजस्व जुटाने के बीच उलझा है विभाग
प्रचंड गर्मी और उमस के बीच कटौती और दुश्वारियों को लेकर एक तरफ बिजली विभाग लोगो के निशाने पर है। वहीं तबादला नीतियों और राजस्व जुटाने को लेकर पूरा विभाग उलझा हुआ है। शहरी क्षेत्र के संवेदनशील बड़गांव इलाके में बीते एक वर्ष से अभी तक अवर अभियंता की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। वर्तमान समय में हालात यह है किकई जगह छह उपकेन्द्रों की देखरेख महज दो से तीन अवर अभियंताओं के द्वारा की जा रही है। सम्बन्धित अधिकारी अपने डिस्कॉम से कई महीनों से अवर अभियंताओं की मांग की जा रही है, लेकिन मिल नहीं सके। इससे राजस्व अदायगी भी प्रभावित हो रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights