लखीमपुर में बिजली का तार गिरने से तीन की मौत मामले में ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, अभियंता समेत कई पर गिरी गाज

लखीमपुर। खीरी ऊर्जा मंत्री ने सोमवार की आधी रात करीब 12ः00 बजे एक्स पर ट्वीट करके गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता राज नारायण, उपखण्ड अधिकारी सब डिवीजन फर्स्ट विनीत कुमार और अवर अभियन्ता गोला टाउन अमृत लाल को निलंबित करने की जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी जिले के गोला मोहम्मदी विद्युत फीडर की लाइन के इंसुलेटर से निकलकर तार के बाइक पर गिरने के दौरान युवक और उसकी बहन व भांजे की जिंदा जलकर मौत होने के मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रारंभिक जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार की आधी रात करीब 12ः00 बजे एक्स पर ट्वीट करके इस घटना में दोषी पाये गये अधिकारियों और कर्मियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही करने के साथ-साथ गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता राज नारायण, उपखण्ड अधिकारी सब डिवीजन फर्स्ट विनीत कुमार और अवर अभियन्ता गोला टाउन अमृत लाल को निलंबित करने की जानकारी दी। अन्य कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित की गई है।

इसके साथ ही इस घटनाक्रम में अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। मामले की विशेष जांच शुरू हो गई है। घटना के कुछ घंटों के बाद जो कार्रवाई हुई है, उससे बिजली विभाग में खलबली मच गई है। सोमवार की शाम हुए हादसे में पीलीभीत जिले के बहादुरपुर निवासी बबलू, उसकी बहन मंजू और एक भांजे की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि बबलू की मां और एक भाजी घायल है, जिनका जिला अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है।

एक्स पर ट्वीट कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दिनांक-17 जून 2024 को अपराह्न 16.00 बजे जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद अन्तर्गत 11 केवी गोला-मोहम्मदी फीडर की विघुत लाइन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीलीभीत जा रहे 03 लोगों की मौक़े पर ही दुःखद मृत्यु हो गई और 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक को निर्देशित किया कि पुलिस तथा ज़िला प्रशासन के साथ ऊर्जा विभाग की टीम स्थल पर पहुँच कर मदद करे और घायलों का उपचार करावे। जिसके तहत घायलों को इलाज हेतु सीसचसी गोला भेजा गया। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपया की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रूपये की मदद देने की बात कहीं। साथ ही ऐसी घटनायें पुनः न हों इसके लिए हिदायत भी दिया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृतकों की आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही ईश्वर घायलों को पूर्ण रूप से तुरंत स्वस्थ करें।

यह है मामला
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी रोड पर विद्युत निगम की लापरवाही से तीन जानें चली गईं। सोमवार शाम हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से निकला 440 वोल्टेज का तार बाइक पर गिर गया। करंट की वजह से बाइक में आग लग गई। इससे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। जबकि युवक की मां और भांजी छिटक नहर में जा गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चला रहे युवक की दो जुलाई को शादी थी। वह मां के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गया था।

सोमवार को पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी, बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21) पुत्र अमरीक बाइक से अपनी मां बिंदिया (55) के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गया था। बहन मंजू (28) पत्नी सोनेलाल निवासी लालपुरवा नीमगांव के ससुराल भी गया। शाम करीब साढ़े चार बजे बबलू अपनी मां, बहन मंजू, भांजे अनमोल (4) और भांजी खुशी (7) के साथ बाइक से बहादुरपुर लौट रहा था। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights