शटडाउन के बाद एचटी लाइन का फ्यूज जोडने के क्रम में ही शुरू कर दी सप्लाई, संविदा कर्मी की मौत

बहराइच। जनपद के पयागपुर में बिजली कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। शट डाउन लेकर फ्यूज जोड़ते समय विद्युत उप केंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी। जिसके चलते विद्युत संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने उप केंद्र के कर्मचारी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद नाराज होकर गोंडा बहराइच मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे सड़क जाम रहा। सीओ और अवर अभियंता समेत अन्य के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर विकास खंड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा गोपाल के मजरा सुकई पुरवा निवासी हनुमान यादव (25) पुत्र निबरे संविदा बिजली कर्मी था। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजवापुर के दरियावपुर में स्थापित ट्रांसफार्मर का बुधवार रात को फ्यूज उड़ गया। सूचना मिलने पर संविदा कर्मी हनुमान यादव ने शट डाउन लिया। इसके बाद वह फ्यूज जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया।

फ्यूज जोड़ने के दौरान पावर हाउस पयागपुर से किसी कर्मचारी ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। जिसके चलते संविदा बिजली कर्मचारी की रात 11 बजे के आसपास करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित की गई। वहीं हादसे की जानकारी होने पर गांव के लोग नाराज हो गए। सभी ने उप केंद्र में तैनात बिजली कर्मी बृजराज विश्वकर्मा की जमकर पिटाई की।

जिससे बृजराज विश्वकर्मा मरणासन्न हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे से नाराज ग्रामीणों ने गोंडा बहराइच सड़क मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। सीओ और अवर अभियंता ने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद जान खुलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क पर खुलकर किया गुंडई
संविदा कर्मी की मौत से नाराज गांव के लोगों ने जमकर बवाल किया। पहले तो उपकेंद्र के कर्मचारी की पिटाई की। इसके बाद गोंडा बहराइच मार्ग पर लाठी डंडे लेकर आ गए। सभी ने दोनों तरफ से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को रोक लिया। डंडा दिखाकर आगे नहीं बढ़ने दिया। आधी रात तक गुंडई जारी रही।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights