बिजली लाइन ठीक कर रहे दो लाइनमैनों की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

बागपत। जनपद में गैडबरा गांव के जंगल में दाहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बिजली के तारों को ठीक कर रहे दो लाइनमैन की मौत हो गई। बताते चले कि गैडबरा गांव आंधी आने पर टूटी बिजली लाइन को ठीक कर रहे ऊर्जा निगम के दो संविदा लाइनमैन तेजेंद्र निवासी धनौरा और प्रवेंद्र निवासी भड़ल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका पता चलने पर पहुंचे और शटडाउन लेने के बाद भी निपुड़ा बिजलीघर से आपूर्ति बहाल किए जाने पर भड़क गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

 

भड़ल गांव के रहने वाले डा. विनोद राणा ने बताया कि रात में आंधी आने पर गैडबरा गांव के जंगल में बिजली लाइन के तार टूट गए थे। किसानों की सूचना पर ऊर्जा निगम के दो संविदा कर्मी लाइनमैन तेजेंद्र निवासी धनौरा और प्रवेंद्र निवासी भड़ल निरपुड़ा गांव के बिजलीघर से शटडाउन लेने के बाद बिजली लाइन ठीक करने में जुट गए।

आरोप लगाया कि तभी निरपुड़ा बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे बिजली लाइन ठीक कर रहे दोनों सविदा लाइनमैन तेजेंद्र और प्रवेंद्र करंट लगने से झु़लस गए और मौके पर ही मौत हो गई।

दो लाइनमैनों की मौत होने का पता चलने पर मृतकों के परिवार वाले और ग्रामीण गैडबरा गावं के जंगल में पहुंचे। जिन्होंने जानबूझकर निरपुड़ा बिजलीघर से आपूर्ति बहाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और दोघट पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी और पचास लाख मुआवजे की मांग
एक साथ दो लाइनमैनों की मौत होने पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता को घटनास्थल पर बुलाने की मांग के साथ-साथ मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पचास लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी होने तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर सिंडिकेट’ का बड़ा खेल? करोड़ों की सरकारी संपत्ति फूंकने के बाद फर्जी तकनीकी रिपोर्ट से मामले को दबाने के आरोप

    UPPCL MEDIA | नोएडा/ग्रेटर नोएडा नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के बिजली विभाग में एक 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर के फुंकने के मामले ने गंभीर सवाल…

    UPPCL MEDIA | विशेष रिपोर्ट – “नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर कांड’ से खुली सिस्टम की परतें!”

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर कांड’ या प्रशासनिक खेल? पहले निलंबन, फिर हाईकोर्ट से झटका, अब बहाली और कार्यालय अटैचमेंट—आखिर किसकी जिम्मेदारी तय होगी? जांच में अनियमितता, आरोप पत्र, विवादित…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights