बिजली संकट से जूझ रही राजधानी, ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए उसके सामने लगाए गए कूलर

लखनऊ। गर्मी का सितम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। आसमान से दिनभर आग बरसती रही, जिससे लोगों का सड़क पर दो कदम चलना मुश्किल हो गया साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली फॉल्ट की समस्याएं बढ़ गई हैं।

मई के अंतिम सप्ताह में सूरज के तेवर सातवें आसमान है। पिछले तीन दिनों से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ता जा रहा है। सुबह से धूप इतनी असहनीय हो जाती है। गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। इधर लगातार फॉल्ट होने की वजह से बिजली संकट गहरा गया है। ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल ना जाएं इसके लिए बिजली विभाग ने अनूठी पहल की है।

राजधानी के कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर के सामने कूलर लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि बहुत अधिक गर्मी से वह फुंक ना जाएं। लखनऊ में बिजली फॉल्ट की जो सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं उनमें ट्रांसफॉर्मर जलने की घटने सबसे ज्यादा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कूलर उनका तापमान बहुत अधिक बढ़ने से रोकेगा।

अधिक्षण अभियन्ता ने विद्युत उपकेंद्र पर किया औचक निरीक्षण
अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (गोमतीनगर/इन्दिरानगर) गोमतीनगर, लेसा इंजीनियर यदुनाथ राम ने विद्युत उपकेंद्र सेक्टर 14 (ओल्ड) एवम सेक्टर 25 उपकेन्द्र का रात्रि 10ः00 बजे औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान दोनो विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ, लाइन स्टाफ, अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी ड्यूटी पर मुश्तैद मिले।

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य पाई गई। पावर ट्रांसफार्मर की कूलिंग हेतु जंबो कूलर लगे मिले। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर यदुनाथ राम ने उपस्थित अधिकारीयों/संविदाकर्मी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हम सब की परीक्षा का समय है। हम सभी को इसी लगन, निष्ठा एवं सेवा भाव से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनाएं रखने के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देना है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights