सोमवार से 16 गांवों में गुल है बिजली आपूर्ति, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता नहीं उठा रहे है फोन

महाराजनगर (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र लहरपुर के न्यामूपुर फीडर से जुड़े करीब 40 गांवों में सोमवार से बिजली गुल है। इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली विभाग के अफसर मरम्मत का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि अवर अभियंता लहरपुर का कहना है कि मात्र 15 गांव अंधेरे में है.

सोमवार को जिले में आई आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति चौपट हो गई थी। न्यायूपुर फीडर से जुड़े करीब 40 गांवों में बिजली गुल है। आंधी की वजह से कहीं तार टूट गए है तो कहीं बिजली के खंभे गिर गए।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इस लंबी कटौती की वजह से ग्रामीण बहुत ही परेशान है। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है हाल यह है उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता व लाइनमैन कोई फोन नहीं उठा रहा है। इससे बिजली कब बहाल होगी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

खबर प्रकाशन उपरांत लहरपुर अवर अभियंता का फोन हमारे हेल्पलाइन नंबर 8400041490 पर आया और बताया कि 40 नहीं 15 गांव हैं अंधेरे में.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights