विद्युत विभाग की लापरवाही: खुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा दुर्घटना को दावत

भदोही। अजीमुल्लाह चौराहा पर स्थित यूको बैंक के पास विद्युत विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर को चबूतरा बनाकर रखा गया है। जहां पर पहले से ही दूरसंचार विभाग का खंभा मौजूद था। ट्रांसफार्मर की खूंटी को उसी खंभे के सामने कर दिया गया है। इसके साथ ही तार को भी उसी खंभे में बांध दिया गया है। वहीं, बगैर जाली के चबूतरे पर ट्रांसफार्मर को रख दिया गया है। जिससे वहां पर हादसा होने की संभावनाएं पूरी तरह से बनी हुई है।

खुले में ट्रांसफार्मर लगा होने से ग्रामीण भयभीत
विभाग द्वारा उस ट्रांसफार्मर को भी पूरी तरह से खुले चबूतरे पर रख दिया गया। ऐसा कर विद्युत विभाग आम लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। देखा जाए तो इधर-उधर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि लोग तो किसी तरह समझकर और बच-बचाकर निकल जाते हैं, लेकिन छुट्टा पशु को उतनी समझ कहा वह तो घूम फिरकर उसी ट्रांसफार्मर के पास पहुंच जाते हैं। जिसको करंट के जद में आने का भय बना रहता है।

हालांकि विद्युत विभाग को दूरसंचार विभाग के खंभे के पास नियमत: ट्रांसफार्मर नहीं लगाना चाहिए था। अगर लगाएं भी थे तो उसकी खूंटी को दूरसंचार विभाग के खंभे की तरफ नहीं करना चाहिए था, लेकिन ऐसा ही किया गया है। साथ ही खंभे में तार को भी नथ दिया गया। अगर हीं ट्रांसफार्मर का करंट दूरसंचार विभाग के खंभे से तार में दौड़ जाएं तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में जान भी जा सकती है।‌

वहीं, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धीरज मिश्र ने कहा कि जहां पर ट्रांसफर रखा गया है। उस चबूतरे को जाली से कवर करा लिया जाएगा। ट्रांसफार्मर के खूंटी का मुंह बदलने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ही जाली लगाया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights