होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु आरडीएसएस सहित अन्य मरम्मत कार्यो पर लगी रोक

लखनऊं। उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को इस बार होली पर्व पर किसी भी तरह के बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सन्दर्भ में पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि होली को देखते हुए 25 मार्च तक सभी तरह के शट डाउन पर रोक लगा दिया जाए। अगर कहीं बड़ा फ़ॉल्ट होता है तभी शट डाउन लिया जाएगा। उसको भी तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाएग। इस दौरान बिजली कटने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के 1912 नंबर और 18001800440 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने कंट्रोल रूम में सक्रियता बढ़ाने के साथ अधिकारीयों के नाम व सम्पर्क नम्बर सार्वजनिक कियो गये है…

आरडीएसएस सहित सभी मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए शटडाउन लेने पर रोक लगा दी है। यह भी कहा गया कि बिजली की समस्या की शिकायत मिलते ही उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए कंट्रोल रूम में अभियंताओं की तैनाती की गई है।

अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल नवम/द्वितीय लेसा इंजीनियर यदुनाथ राम ने विभागीय सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होली पर्व को लेकर दिशा/निर्देश जारी किया है।

ट्राली ट्रांसफार्मर हैं तैयार, छुट्टियां निरस्त
लेसा अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात कटौती या समस्या समाधान के लिए ट्राली ट्रांसफॉर्मर को तैयार रखा गया है। खराब जंफर को बदल दिया गया है। बिजली घर के पावर ट्रांसफॉर्मर को और सब स्टेशन की टेस्टिंग की चेकिंग कर ली गई है। त्योहारों के मद्देनजर विभागीय छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। खंड अधिकारियों और अवर अभियंता को दिशा निर्देश जारी कर निर्बाध बिजली आपूर्ति के बाबत निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली के तार के नीचे होलिका दहन न करें।

मरम्मत पर फिलहाल रोक
गर्मी में बिजली की मांग में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाता है। विभाग ने होली के चलते अगले दो दिनों तक किसी प्रकार की कटौती पर रोक लगा दी है।

लगातार बिजली आपूर्ति के लिए अन्य काम रोका
होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने की दिशा में मुख्य अभियन्ता, प्रयागराज पीके सिंह ने सभी खंड और उपखंड कार्यालयों को निर्देश दिया है कि आगामी तीन दिनों तक किसी प्रकार की बिजली कटौती नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि पहले से चल रहे रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के कार्यों को भी आगामी तीन दिनों तक बंद रखा जाय ताकि मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद करने की स्थिति पैदा ना हो सके। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया है की होली पर्व पर आने वाली शिकायतों का संबंधित उपकेंद्रों से संपर्क साध जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights