गाजीपुर में चलती बस में दौड़ा 11000 वोल्ट की करंट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

यह दुर्घटना गाजीपुर जिले में हुई है, वधू पक्ष के लोगों की बस में हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई बस में आग लगने से अब तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरदह थाना के निकट बस में आग लगने के बाद पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं और मौके पर तुरंत राहत कार्य में जुट गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वंय इस हादसे को संज्ञान में लिया, और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को आर्थिक सहायता भी देने का घोषणा किया है।

जानकारों के अनुसार, इस घटना का कारण शादी में जा रहे निजी बस में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लगा, जिसके जद में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस हुए. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे।

इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार व निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस दर्दनाक हादसे पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से इस घटना पर नजर बनाए हुए है।

मऊ के रानीपुर क्षेत्र के खीरियां निवासी लड़की की शादी जनपद के मुहम्मदाबाद के महमूदपुर गांव में तय थी। शादी महाहरधाम के समीप भैरो मंदिर पर होनी थी और इस मंदिर पर पिछले तीन दिनों से मेले का आयोजन चल रहा था. जिसके वजह से भीड़ थी और बस को मुख्य रास्ते से न होकर दूसरे रास्ते से प्रशासन के द्वारा भेजा गया. इस दौरान बस में बैठी हुई दुल्हन के साथ ही उनके परिवार के कुछ लोग उतर गए. वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे उसे बस में सवार रहे और बस जैसे ही कच्चे रास्ते से आगे बड़ी हाई टेंशन का तार बस से टकराया जिससे बस में अचानक से आग लग गई।

इस घटना को लेकर लोग बता रहे हैं कि बस सीएनजी से चलने वाली थी जिसके वजह से आग बहुत ही तेजी से लगी. इस दौरान राहत कार्य में गांव के ही कुछ लोग भी लगे लेकिन उन पर पुलिस के लोगों के द्वारा लाठी बजे जाने का आरोप भी है. वहीं ग्रामीणों की बात माने तो बिजली विभाग को इस तार को सही करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत किया गया था लेकिन इनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था. यहां तक की मेला प्रशासन की बैठक के दौरान भी जिला अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी गई थी यदि समय रहते प्रशासन इस पर ध्यान दिया होता कितना बड़ा हादसा नहीं होता है।

इस हादसे पर वाराणसी के डीआईजी ओपी सिंह ने कहा कि बस हाइटेंशन तार की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है. इस हाइटेंशन तार में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस पर तार सटते ही वहां से तेज चिंगारियां निकलने लगी. अंदर मौजूद लोग चीखने लगे. कुछ लोग कूदे कुछ वहीं फंसे रहे. इससे पहले कोई कुछ कर पाता बस में आग लग गई. हादसे में कितने लोगों की जान गई इसका सही आंकड़ा अभी पता नहीं चल सका है।

गाजीपुर बस हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने पहुंचे गाजीपुर और मऊ
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा पर मंत्री ए.के. शर्मा मृतक के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने गाजीपुर और मऊ पहुंच कर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, प्रबन्ध निदेशक समेत अन्य अधिकारीयों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई
मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, उपखण्ड अधिकारी संतोष चौधरी और अवर अभियन्ता प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।

बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।

 

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights