प्रदीप की कप्तानी में मध्यांचल ने पश्चिमांचल को क्लीन बोल्ड कर खिताब पर किया कब्जा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की 49वीं अन्तर डिस्कॉम/परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 38 रनों से हराकर प्रतियोगिता जीत ली है। तीसरे स्थान के लिए खेल गए मैच में हरदुआगंज ने अनपरा परियोजना को हराकार तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसने अनपरा की टीम को 37 रन से पराजित किया।
चौक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्यांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए। हिमांशु वाष्णैव ने 59 और भावेश सक्सेना ने 29 रन बनाए। अमित प्रताप सिंह को तीन विकेट मिले। जवाब में पश्चिमांचल की टीम 17.2 ओवर में 104 रन पर लुढ़क गई। प्रदीप तिवारी ने 23 और इमरान नकवी ने 19 रन का योगदान दिया। मध्यांचल की ओर से भविष्य सक्सेना ने तीन और रामप्रकाश व प्रदीप ने दो-दो विकेट झटके।प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हरदुआगंज के 155 रन के जवाब में अनपरा की टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से मनोज कुमार ने नाबाद 44 और रोहित ने नाबाद 27 रन बनाए, जबकि परमेंद्र ने चार और दीपक गुप्ता ने दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मध्यांचल लखनऊ के हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, पश्चिमांचल के अमित प्रताप सिंह को गेंदबाज, अनपरा के दिनेश को हरफनमौला खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि अनपरा के ही उमेश कुमार प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। समापन पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) अजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन विकास चंद्र अग्रवाल, गोण्डा अभियंता आशीष सिन्हा, अभियंता अरुण कुमार राय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी और विद्युत निगम के खेल अधिकारी इमरान उल हक, पूर्व रणजी खिलाड़ी सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, पूर्व रणजी खिलाड़ी और प्रतियोगिता सचिव अनुराग श्रीवास्तव, स्टार हॉकी खिलाड़ी वकील अहमद, पावर कॉर्पोरेशन के क्रीड़ा अधिकारी और राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी देवाशिष्ठ तिलक समेत अन्य मौजूद रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights