सीएम योगी द्वारा किसान उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत माफी योजना कार्यक्रम देखने से वंचित रहा 20 हजार की आबादी

एक तरफ सीएम योगी किसान उपभोक्ताओं को निजि नलकूप और ट्यूबेल के बिल 100 प्रतिशत माफी योजना कार्यक्रम किसानों को संकल्प सिद्धि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। दूसरी तरफ आर0डी0एस0एस0 योजना के नाम पर लगभग 20 हजार की आबादी बृहस्पतिवार को लगभग सात घंटे तक बिजली से वंचित रही।

निजि नलकूप और ट्यूबेल के बिल माफ होने से किसानों को बड़ी राहत
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र बरवां बैरमपुर से जुड़ी लगभग 20 हजार की आबादी बृहस्पतिवार को लगभग सात घंटे तक बिजली से वंचित रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल इस समयावधि में चार अलग-अलग क्षेत्रों में लगे ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य किया गया।

गर्मी के मौसम में सुचारु रूप से उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने पहल शुरू की है। इस दौरान न सिर्फ जर्जर उपकरणों को बदला जा रहा है बल्कि ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत के साथ ही क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा जिन-जिन स्थानों पर पेड़ की डालें बिजली आपूर्ति में बाधक बन रहीं उन्हें काटने का काम भी किया जा रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र बरवां बैरमपुर से जुड़े चार अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का काम पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने किया।

अवर अभियंता विद्युत रमेश कुमार ने बताया कि तमसा मार्ग स्थित 250 केवीए, चुंगीनाका स्थित 200 केवीए, पहितीपुर स्थित 250 केवीए व लालाघाट स्थित 400 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य चलने के कारण सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक संबंधित ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी लगभग 20 हजार आबादी बिजली से वंचित रही। इससे न सिर्फ बिजली से चालित लघु उद्योग ठप रहे बल्कि उपभोक्ताओं को भी कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights