सौर ऊर्जा से रोशन होगा महिला पॉलिटेक्निक व सेवायोजन कार्यालय

महोबा। सरकारी कार्यालय और राजकीय शिक्षण संस्थाएं भी सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक चरखारी व सेवायोजन कार्यालय महोबा इस काम में सबसे आगे है।

शहर के विकास भवन स्थित यूपी नेडा के कार्यालय से सोलर संयंत्र स्थापित किए जाने को लेकर इन विभागों की ओर से इस्टीमेट तैयार कराया गया है। अब निदेशालय में प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ताकि बजट मिलते ही यहां सोलर संयंत्र स्थापित हो सकें।

सेवायोजन विभाग की ओर से नेडा कार्यालय से पांच किलोवॉट का सोलर संयंत्र का इस्टीमेट तैयार करवाया गया है। सेवायोजन कार्यालय में तीन लाख 15 हजार रुपये की लागत से पांच किलावॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यहां सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन कर कंप्यूटर, प्रिंटर, लाइट, पंखे, कूलर को चलाया जाएगा। वहीं, चरखारी में स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में 20 किलोवॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किए जाने की तैयारी है। यहां कॉलेज का कंप्यूटर लैब, कार्यालय, शिक्षण कक्षों में सौर ऊर्जा से उत्पन्न होने वाली बिजली से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को चलाया जाएगा।

नेडा विभाग की ओर से पॉलीटेक्निक चरखारी में सोलर संयंत्र स्थापित किए जाने के लिए करीब 12 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद इन संस्थाओं की बिजली आपूर्ति पर निर्भरता कम होगी और सौर ऊर्जा से विभागीय कार्यालय रोशन होंगे। नेडा की ओर से तैयार किए गए इस्टीमेट को संबंधित विभाग के निदेशालय भेज कर बजट की डिमांड की जा रही है।
सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली का बिल कम किया जा सकता है।

महिला पॉलीटेक्निक चरखारी व सेवायोजन कार्यालय महोबा में संबंधित विभाग की ओर से सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए इस्टीमेट तैयार करवाया गया है -उदय कात्रे, प्रभारी परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा महोबा

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights