पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक पर दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मुकदमा

वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तकनीकी निदेशक पृथ्वीपाल सिंह पर विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति द्वारा आय से अधिक संपत्ति के लगाए आरोप से पीवीवीएनएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तकनीकी निदेशक के खिलाफ विजिलेंस इंस्पेक्टर ने चितईपुर थाने में तहरीर दी है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया है कि पृथ्वीपाल सिंह वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तकनीकी निदेशक के पद पर फरवरी 2020 से तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लखनऊ स्थित मुख्यालय के अध्यक्ष ने पृथ्वीपाल सिंह की संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस को कहा था। जांच में सामने आया कि एक जून 1986 से 30 जून 2022 तक पृथ्वीपाल सिंह की आय चार करोड़ 62 लाख 82 हजार 776 रुपये थी, लेकिन इस अवधि में उनके द्वारा पांच करोड़ 60 लाख 62 हजार 667 रुपये खर्च किए गए।

वैध आय से 21 प्रतिशत ज्यादा किया खर्च
विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि पृथ्वीपाल सिंह ने अपनी आय से 97 लाख 79 हजार 891 रुपये ज्यादा खर्च किए। यह रुपये पृथ्वीपाल सिंह द्वारा वैध स्त्रोतों से अर्जित आय से 21.13 प्रतिशत ज्यादा है। यह रुपये कहां से आए, इसकी पड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर चितईपुर थाने में इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति के अनुसार जांच में सामने आया कि पृथ्वीपाल सिंह ने वैध कमाई से ज्यादा खर्च किया। यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए पृथ्वीपाल के खिलाफ चितईपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights