कमीशनखोरी अथवा अनुभवहीनता : तीन दिन पूर्व लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फिर से जला

चंदौली। एक तरफ पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष महोदय की धमकी कि ट्रांसफार्मर जल गया, तो जिम्मेदार होंगे सम्बन्धित अधिकारी… दूसरी तरफ एक सप्ताह में दो दो ट्रांसफार्मर जल जाता है… इसमें किसकी लापरवाही है…… हमको कोई यह बताये कि कौन अधिकारी चाहता है कि उसके क्षेत्र का ट्रांसफार्मर जले…. फिर भी जलता है… क्यों इस विषय पर हमारा मानना है कि कमीशनखोरी के कारण ट्रांसफार्मर की घटिया क्वालिटी के साथ खरीद अथवा अनुभवहीन ट्रांसफार्मर बनाने वाली कम्पनीयों के साथ करार….. खैर नतीजन इसका खाजियामा उपभोक्ता भोगते है।

ताजा मामला चंदौली जिले के बरहनी विकास क्षेत्र का है, जहां कई गांवों में बिजली की समस्या के प्रति बिजली विभाग के कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। बरहनी विकास क्षेत्र के असना गांव में तीन दिनों पूर्व लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को दोबारा जल गया। इससे करीब सैकड़ों घरों के लोग शाम होते ही अंधेरे में डूब जा रहे हैं और विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बनकर रह गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति होती है। करीब एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। तीन दिनों पूर्व जब लगा तो लोगों को राहत मिलने की उम्मीद दिखी, लेकिन रविवार को यह ट्रांसफार्मर दोबारा जल गया, जिससे गांव के लोगों में मायूसी छा गई है। लोगों को सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर हो रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने कहा कि विभाग के कर्मचारी केवल पुराने ट्रांसफार्मर रिपेयर करके लगा लगा दे रहे हैं। वह उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights