बिजली निगम के अधिशासी अभियंता,उपखंड अधिकारी समेत पांच के खिलाफ परिवाद

फर्रुखाबाद। सीजेएम कोर्ट में कायमगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, उपखंड अधिकारी मोहम्मद शमीम अंसारी, बरझाला फीडर के नेत्रपाल, लाइनमैन अनिरुद्ध उर्फ बबलू के खिलाफ याचिका दायर की गयी है।

अपनी अर्जी में पपड़ी खुर्द बुजुर्ग के कृपाल सिंह ने कहा कि उसके खेत में छोटी तीन हार्स पावर की समर है, जिसे वह अपने जनरेटर से चलाकर खेत की सिंचाई करता है। उसके नाम से न तो बिजली नलकूप कनेक्शन है और न ही मीटर लगा है।

अधिशासी अभियंता कायमगंज की ओर से 25 मई 2022 को एक नोटिस दिया गया, जिसमें अवगत कराया गया कि 19 मई 2022 को प्रवर्तन दल की ओर से जांच की गयी जिसमें परिसर/बिजली मीटर में बिजली चोरी, अनियमितता पायी गयी। चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना 1 लाख 35 हजार 909 रुपया निर्धारित किया गया। इसको लेकर 7 जून 2022 को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया तब उसने खंडीय कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रधान की संस्तुति और गांव के लोगों के हस्ताक्षर कराकर अपना शपथ पत्र, जनरेटर क्रय की रसीद दाखिल की। उसका कहना है कि बिजली चोरी फर्जी लगायी गयी है। लेकिन बिजली निगम ने आज तक कोई सुनवाई नहीं की।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights