विद्युत नियामक आयोग के आदेश भी पावर कारपोरेशन के लिए महत्वपूर्ण नही…. ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं से शहरी दर पर बिल वसूली मामले में नहीं दी रिपोर्ट

लखनऊ । बिजली कम्पनियों पर विजली उपभोक्ताओं से अनेकों जनपदों में सप्लाई टाइप वदलकर शहरी दर पर की गई अधिक वसूली पर विद्युत नियामक आयोग के आदेश के एक माह उपरान्त भी विजली कंपनियों ने आयोग में अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है। वहीं राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले को उलझाने के लिए बिजली कम्पनियां अधिक टाइम लगा रही हैं।

बताते चले कि ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं से शहरी दर पर बिल वसूलने का मामला प्रकाश में आने के उपरान्त विद्युत नियामक आयोग ने 29 अगस्त को आदेश दिया था कि 10 दिन में पावर कॉरपोरेशन रिपोर्ट आयोग में जमा करे। इस सन्दर्भ में उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि विजली कंपनियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाए।

मिली जानकारी के मुताविक विजली कंपनियों में 636 आईपीडीएस टाउन सहित प्रदेश में मैनपुरी, नोएडा, बुलंदशहर, उरई, जालौन तथा आगरा के ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक विजली देने के नाम पर सप्लाई टाइप चेंज करके उनकी विजली विलिंग को शहरी दर पर करके कई गुना अधिक वसूली की गई है।

इस सन्दर्भ में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि गत 18 अगस्त को उपभोक्ता परिषद ने आयोग में एक अवमानना याचिका दाखिल की थी, जिस पर आयोग ने 29 अगस्त को आदेश दिया था कि 10 दिन में पावर कॉरपोरेशन रिपोर्ट आयोग में जमा करे। उसके वावजूद भी पावर कॉरपोरेशन अभी तक एक माह बीत जाने के वावजूद भी विद्युत नियामक आयोग में रिपोर्ट नहीं जमा की है।

विदित हो कि विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2016 में ही यह व्यवस्था लागू कर दी थी कि किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चाहे जितनी अधिक दे दी जाए, उसके आधार पर उसे क्षेत्र में ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की विलिंग को शहरी विलिंग के आधार पर नहीं किया जा सकता।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights