अवैध उगाही पर बैठाई जांच रिपोर्ट खा रही है धूल – संविदा समाप्त होने के बाद लाइनमैनों से चेकिंग कराने का प्रकरण

बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में बिजली उपभोक्ताओं से अवैध उगाही करने की शिकायत पर ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक द्वारा हटाए गए संविदा लाइनमैनों को मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर उनसे चेकिंग व कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध उगाही की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने प्रकरण की जांच बैठी दी है।

इस सन्दर्भ में अधीक्षण अभियंता, बागपत केपी खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण गंभीर लग रहा है। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस प्रकरण की जांच अधीक्षण अभियंता द्वितीय को सौंपी गई है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

हिलवाड़ी गांव निवासी उपभोक्ता अंकुश तोमर ने शपथ पत्र पर अधीक्षण अभियंता को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि गांव में तैनात दो संविदा कर्मचारी खुद को उपखण्ड अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं से अवैध उगाही करते थे। इसकी शिकायत 2020 में ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक को की गई थी। प्रबन्ध निदेशक ने जांच कराकर दोनों कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी थी और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि दोनों को पूरे पश्चिमांचल में कहीं पर भी न रखा जाए। आरोप है कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अवर अभियन्ता ने संविदा कर्मचारियों के नाम बदलकर उन्हें मुख्य शिकायत केंद्र पर रख लिया था, जो इस समय उपभोक्ताओं से चेकिंग व कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध उगाही कर रहे है। अधीक्षण अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच बैठा दी थी और जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित दिये थे, जो अब धूल खा रहे है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights