बिना एस्टीमेट के ही घरेलू कनेक्शन पर लगा दिया 10 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर

हापुड़। ऊर्जा निगम के एक अधिकारी ने सिंगरपुर गांव में उपभोक्ता के यहां बिना एस्टीमेट ही 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा दिया। जबकि उपभोक्ता को दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन दिया गया है। इस मामले में निगम के चेयरमैन से शिकायत की गई है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को भेजे पत्र में बताया कि हरोड़ा बिजलीघर के अवर अभियन्ता ने यह कनेक्शन दिया है। उपभोक्ता के यहां 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। इसके अलावा इसी गांव में एक उपभोक्ता को नलकूप का लंबी दूरी का कनेक्शन दिया गया है। 70 मीटर लंबा केबिल डालकर कनेक्शन दिया है। दोनों ही मामलों में शिकायत पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को भेजी गई है।

इन सभी मामलों की जांच जारी है, जिनमें कई की फाइनल रिपोर्ट मिलने वाली है। इन मामलों में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।

मामलों की चल रही जांच :

  • चमरी में महिला उपभोक्ता के एस्टीमेट और टीसी में 30 हजार का अंतर, जांच जारी।
  • मोती कॉलोनी में आबादी के ट्रांसफार्मर से मोबाइल टावर को दिया कनेक्शन।
  • इसी कॉलोनी के 700 घरों में दे दिए लंबी दूरी के कनेक्शन।
  • सिंभावली हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर किया शिफ्ट।
  • हापुड़ डिवीजन में हाईवे पर लगे यूनिपोल को नलकूप के ट्रांसफार्मर से दिया लंबी दूरी का केबल कनेक्शन।
  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights