तीन दिवसीय 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस खेल प्रतिस्पर्धा में छह राज्यों असम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगना, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करते हुए खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेना बहुत ही सराहनीय है। आप सभी को अपने अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी आपके साथ आ सकें और जनता से आपका सीधा संवाद भी स्थापित हो सके।

उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (28 से 30 जनवरी, 2024 तक) अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ ऊर्जा मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ हार-जीत के लिए नहीं खेला जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न अंग जिसने भी बना लिया है उसको शारीरिक और मानसिक दोनों का स्वास्थ्य लाभ मिलता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। जीतते सभी नहीं हैं, मगर खेलते-खेलते हमारे प्रदर्शन में निरंतर सुधार आता रहता है। आप सभी जहां भी तैनात है या सेवा दे रहे हैं, वहां के क्षेत्रीय लोगों में भी कुछ ऐसे होंगे, जिन्हें खेल में रुचि होगी और किसी न किसी स्तर पर वह अपना प्रदर्शन कर भी रहे होंगे।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पहले खेलों को बहुत वरीयता नहीं दी जाती थी। खिलाड़ियों को भी किसी भी तरह से कोई सहयोग नहीं मिल पाता था। मगर आज आप जानते ही हैं कि मा. प्रधानमंत्री जी ने सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर हमारे बीच छिपी प्रतिभाओं को निकालने का कार्य किया है। साथ ही खेलों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने और उनके प्रदर्शन को उत्कृष्ट बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ स्टेडियम, स्पोर्ट्स सामग्री, खिलाड़ियों को कोच की सुविधा व अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष के.बी. सिंह (निदेशक, का. प्र. एवं प्रशा.), जे.डी. द्विवेदी (निदेशक, वितरण), सी. पी. यादव (अपर सचिव), शमशाद अहमद (अपर सचिव), वी.के. मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, अनिल निगम एवं आर.एन. पाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights