हीटर से आग ताप रहे बिजली विभाग के कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, हाथ तापने के दौरान आई थी झपकी

लखनऊ। थाना बीकेटी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में संविदा कर्मी नींद की झपकी आने से हीटर पर गिर गया. इस दौरान उसके कपड़े में आग लग गई. कंट्रोल रूम में तैनात अन्य कर्मचारी उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिशासी अभियंता दिनेश पाल ने बताया कि बीकेटी के बगहा निवासी रामसमुझ रावत बौरूमऊ उपकेंद्र पर कंट्रोल रूम के अंदर ड्यूटी पर था. सर्दी अधिक होने के कारण हीटर से वह हाथ ताप रहा था. तभी उसे नींद की झपकी आ गई और वह हीटर पर गिर गया. इस दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारियों ने हीटर बंद किया. इसके बाद कर्मचारियों ने अधिकारियों को फोनकर कर उसे अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी रामसमुझ रावत हीटर ताप रहा था. नींद की झपकी आने से वह उस पर गिर गया. इस हादसे में उसकी मौत हो गई. संविदाकर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. कर्मचारी के चार बच्चे दिग्विजय कुमार (20), शिवानी (17), अनुरुद्ध (15) और सुभाषिनी पुत्री (8) हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    तीन महीने से बिना रीडिंग ‘घर बैठे’ बन रहे बिल! गोमती नगर जोन में व्यापारी त्रस्त, जबरन मीटर बदला, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया रिपोर्ट राजधानी लखनऊ के गोमती नगर जोन में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च स्तरीय व्यापारी सुरेश चन्द्र गुप्ता (कंज्यूमर…

    🔴 Mock Drill: ग्रेटर नोएडा में होगा ब्लैकआउट, शाम छह बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन

    दिल्ली-एनसीआर | युद्ध या किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।…

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights