पूर्वांचल निगम की लापरवाह उपलब्धिः दिव्यांग को बिना कनेक्शन के ही थमा दिया 36 हजार का बिल

महराजगंज में​​​​ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Purvanchal Vidyut Vitran Nigam Limited) का एक नया कारनामा सामने आया है. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने एक दिव्यांग को बिना कनेक्शन के ही 36 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया है. जिसे लेकर पिछले नौ वर्षों से दिव्यांग विद्युत विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है.

महराजगंजः उत्तर प्रदेश के महराजगंज में​​​​ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का एक नया कारनामा सामने आया है. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने एक दिव्यांग को बिना कनेक्शन के ही 36 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया है. जिसे लेकर पिछले नौ वर्षों से दिव्यांग विद्युत विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन उसकी आज तक जिम्मेदार अधिकारियों ने एक नहीं सुनी. दरअसल, महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी ग्राम के चुवनी टोला निवासी दिव्यांग अर्जुन प्रसाद को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने बिना कनेक्शन के ही 36 हजार रुपये का बिजली का बिल भेज दिया है. जिसे देखकर दिव्यांग के होश उड़ गए हैं.

दिव्यांग अर्जुन प्रसाद ने बताया कि साल 2012 में उसके गांव को राम मनोहर लोहिया योजना (त्ंउ डंदवींत स्वीपं ैबीमउम) के अंतर्गत चयनित किया गया था. गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कराया जा रहा था. उस दौरान उसके यहां शौचालय का निर्माण जिम्मेदार अधिकारियों ने कराया था. गांव में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत सबके घरों में विद्युतीकरण का भी कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए बगैर विद्युत पोल से कनेक्शन दिए ही दिव्यांग के शौचालय में एक मीटर का तार लगा कर छोड़ दिया. मीटर लगने के बाद आज तक न तो उसमें बिजली की सप्लाई आई और न ही मीटर की किसी ने रीडिंग किया.

बस कुछ दिनों बाद मनमाने तरीके से जिम्मेदार लोगों ने घर बैठे मीटर का रीडिंग कर बिजली का बिल भेजना शुरू कर दिया. बिजली का बिल जब आया तो दिव्यांग अर्जुन प्रसाद के पैरों तले जमीन खिसक गई. अर्जुन ने बताया कि विद्युत मीटर लगने के बाद उसने कनेक्शन के लिए बार-बार अधिकारियों से निवेदन किया, लेकिन आज तक विद्युत पोल से उसके मीटर में कनेक्शन नहीं दिया गया. लेकिन हर महीने उसे बिजली का बिल भेज दिया गया. जिसे लेकर अर्जुन हैरान और परेशान हो गए.

इस समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2012 से विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का चक्कर लगाते- लगाते अर्जुन अब थक हार कर बैठ गए हैं. उन्हें आज तक सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं. लेकिन फिलहाल तक समस्या का समाधान संभव नहीं हो सका है. जिसका नतीजा यह है कि दिव्यांग अर्जुन अब कनेक्शन लेना ही अभिशाप समझ रहे हैं और सीधे सरकार और सिस्टम को कोसते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं अर्जुन ने तहसील दिवस में भी कई बार फरियाद लगाए, लेकिन वहां भी कुछ हासिल नहीं हुआ.

इस संबंध में अधिशासी अभियन्ता हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराकर बिजली बिल को खत्म करा दिया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights