मध्यांचल एक बार फिर शर्मसार : रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों अवर अभियन्ता और लाइनमैन को किया गिरफ्तार

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के अवर अभियन्ता सूरज पाल गुप्ता और लाइनमैन (कुली) नरेन्द्र सिंह रावत को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी ने दोनों आरोपियों समेत बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी राम जगत वर्मा के खिलाफ सुभाषनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

20 हजार रुपये रिश्वत मांगी, न देने पर जेल भेजने की दी थी धमकी
सुभाषनगर में नवजीवन अपार्टमेंट निवासी परमीत सिंह मकान बनवा रहे हैं। उन्होंने पड़ोसी के घर से बिजली ले रखी है। चेकिंग के दौरान अवर अभियन्ता सूरज लाल गुप्ता और लाइनमैन नरेंद्र सिंह रावत ने बिजली चोरी बताते हुए दबाव बनाया और 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर परमीत ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।

आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम के साथ शुक्रवार को परमजीत रुपये देने पहुंचे तो टीम ने आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों समेत एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights