ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ रहे लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत, अवर अभियन्ता सहित दो पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के तारी परसोहिया गांव में ट्यूबवेल का कनेक्शन जोड़ रहे एक प्राइवेट लाइनमैन की शनिवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक की पत्नी ने उपकेंद्र के अवर अभियंता व एक लाइनमैन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर अवर अियन्ता समेत दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के वीरपुर सूबेदार गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कृष्ण कुमार विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक के लाइनमैन हरिओम पांडे के साथ प्राइवेट बिजली कर्मी के रूप में काम कर रहा था। शनिवार को वह हरिओम पांडे के साथ तारी परसोहिया गांव में स्थित ट्यूबवेल के पास खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने उपकेंद्र के अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ जानबूझकर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुशीला देवी का आरोप है कि अवर अभियंता ने उसके पति को संविदा लाइनमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए लिए थे, लेकिन नौकरी दिलाने के बजाय उससे प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करा रहे थे।

मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights