आजादी के 76 साल बाद जिले के 373 गांवों में पहली बार पहुंचेगी बिजली

बलरामपुर। आजादी के 76 साल बाद जिले के 373 गांवों में पहली बार बिजली पहुंचेगी। इसके लिए विभाग ने सौभाग्य योजना फेज-3 के तहत कार्ययोजना बनाई है। योजना का क्रियान्वयन होने के बाद नौ ब्लॉकों के करीब दो लाख लोगों को पहली बार बिजली की सुविधा मिलेगी।

सौभाग्य योजना फेज एक और दो में 500 से अधिक आबादी के मजरे शामिल किए गए थे। फेज-एक में जिले के 3,011 मजरों और फेज-दो में 1,435 मजरों में विद्युतीकरण कराया गया। अब फेज-3 के तहत 500 से कम आबादी वाले मजरों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। तीसरे फेज में 373 मजरों को रोशन करने का खाका तैयार किया गया है।

सदर तहसील क्षेत्र में 87, उतरौला तहसील क्षेत्र में 152 और तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में 134 मजरों का विद्युतीकरण किया जाना है। इसमें 63 किलोवाट के 18 और 25 मेगावाट के 372 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। सभी मजरों में बिजली के तार पहुंचाने के लिए 9,478 पोल लगाए जाएंगे। फेज तीन का काम पूरा होने के बाद करीब दो लाख लोगों के घरों में पहली बार बिजली की रोशनी पहुंचेगी।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव – जिला विद्युत समिति के माध्यम से छूटे मजरों को रोशन करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद विद्युतीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
-बालकृष्ण, प्रभारी अधीक्षक अभियंता

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights