ओटीएस योजना में सरचार्ज छुट के बाद बने बिल को 6 किस्तों में करने की कोई स्कीम नहीं- संदीप कनौजिया, बाबू – अधिशाषी अभियन्ता, मुंशीपुलिया कार्यालय

एक तरफ योगी सरकार व्यापक रूप से ओटीएस योजना का बड़ी-बड़़ी होडिंग लगाने के साथ-साथ कई माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभवन्तित हो सके, लेकिन संदीप कनौजिया जैसे बाबू सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रही है।

लखनऊ। ओटीएस योजना लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता को पावर कारपोरेशन का बाबू द्वारा गुमराह करने का एक विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें योगी सरकार के महत्वपूर्ण योजना ओटीएस में किसी भी प्रकार के किस्तों में भुगतान करने की ही बात को खारिज करता है।

यह विडियों अधिशाषी अभियन्ता, मुंशीपुलिया कार्यालय का बताया जा रहा है, जहॉ पर अधिशाषी अभियन्ता के अनुपस्थिति में कार्यरत बाबू संदीप कनौजिया से एक उपभोक्ता ओटीएस योजना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रहा था। सजग उपभोक्ता बाबू संदीप कनौजिया द्वारा गलत जानकारी देता देख विडियों बनाकर न्यूज चैनल को भेज देता है, जहॉ से यह विडियो वायरल हो गयां।

विडियों में साफ साफ देखा जा सकता है कि जब उपभोक्ता बाबू संदीप कनौजिया के केबिन में गया, तो देखा कि बाबू संदीप कनौजिया काम करने के बजाय एक आरामदायक कुर्सी पर आराम से बैठकर मोबाइल का लुफ्त उठा रहे थे। उपभोक्ता को सामने देख बिना पोजीशन चेंज किये उपभोक्ता के पूछे गये ओटीएस योजना में सरचार्ज छुट के बाद बने बिल को 6 किस्तों में करने की बात को एक सिरे से खारिज करते हुए बोला कि जहॉ बन रहा हो, वहॉ बनवा लो।

मामला प्रकाश में आने के बाद क्या मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड इस बाबू पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं यह देखने का विषय है….. ??

 

रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights