21 नवंबर को होगा टीम इंडिया का ऐलान, वनडे में रोहित की जगह लेगा स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल

नई दिल्ली। India vs West Indies: बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद दिसंबर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 और वनडे सीरीज होनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 21 नवंबर को कोलकाता में होगा जब भारतीय टीम के चयनकर्ता वहां बैठक करेंगे। खबर है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

साल 2019 में लगभग हर एक मैच खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा। आइपीएल में 16 मुकाबले, वर्ल्ड कप में 10 मुकाबले, लगातार चार टेस्ट और दर्जनों वनडे और टी20 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा के वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनको आराम देना चाहता है, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।

रोहित को दिया जाएगा आराम
वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने खेलने की इच्छा जताई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनको मना लिया और आराम करने की सलाह दी। ऐसे में अब उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलेगा। इससे भी राज लगभग उठ चुका है। दरअसल, बेहतरीन टेस्ट ओपनर तौर पर अपनी धाक जमा चुके मयंक अग्रवाल को रोहित शर्मा की जगह वनडे क्रिकेट में मौका दिए जाने की संभावना है।

वर्ल्ड कप 2019 में बतौर ओपनर रिप्लेसमेंट के तौर पर मयंक अग्रवाल का चयन तो हुआ था, लेकिन वे खेल नहीं पाए थे। ऐसे में मयंक अग्रवाल अपनी आक्रामक शैली की वजह से वनडे टीम में भी जगह बना सकते हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की जगह वनडे में मयंक को मौका मिलेगा। 21 नवंबर को कोलकाता में वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भारतीय चयनकर्ताओं को करना है।

ये है भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम
6 दिसंबर 2019 – पहला T20I, मुंबई
8 दिसंबर 2019 – दूसरा T20I, तिरुवनंतपुरम
11 दिसंबर 2019 – तीसरा T20I, हैदराबाद
15 दिसंबर 2019 – पहला ODI, चेन्नई
18 दिसंबर 2019 – दूसरा ODI, विशाखापत्तनम
22 दिसंबर 2019 – तीसरा ODI, कटक

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    खुले ट्रांसफार्मर ने ली राष्ट्रीय पक्षी की जान! मोर तड़पता रहा, वन विभाग और सिस्टम सोता रहा

    बाराबंकी/सिद्धौर | UPPCL MEDIA बाराबंकी के सिद्धौर नगर पंचायत के पश्चिम कटरा में सोमवार को एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई, जहां खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights