ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पर लगा बैन, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट

Australia vs Pakistan, 1st Test Match: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को एक खिलाड़ी के लिए अपशब्दों का उपयोग करने पर एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। इस घटना की वजह से अब वह पाकिस्तान के खिलाफ इस सप्ताह शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह विक्टोरिया के क्वीन्सलैंड के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पैटिनसन ने क्या कहा, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे फील्डिंग के दौरान एक खिलाड़ी के लिए अपशब्दों का उपयोग करना बताया। पिछले 18 महीनों में यह तीसरा अवसर है, जबकि पैटिनसन ने आचार संहिता का उल्लंघन किया जिसके कारण उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारी सीन कैरोल ने बयान में कहा, ”यह हमारा कर्तव्य है कि हम व्यवहार के उच्च मानकों को बनाए रखें और इस मामले में की गई कार्रवाई से यह पता चलता है।” पैटिनसन पर प्रतिबंध लगने से मिशेल स्टार्क का ब्रिस्बेन में गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

हालांकि, इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। इस बयान के मुताबिक, “पैटिनसन की तरफ से विरोधी टीम और अंपायर से माफी गई, लेकिन इस घटना को लेकर जो फैसला लिया गया है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।”

इस मामले पर जेम्स पैटिनसन ने कहा, “मुझसे उस वक्त गलती हो गई थी। हालांकि, मुझे इस बात का तभी अहसास भी हो गया था और मैंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी। मुझसे गलती हुई हैं और मैं अपनी सजा को कबूल भी करता हूं। अब मुझपर एक टेस्ट का बैन है। इस सजा की वजह मेरी ही गलती है।”

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में चली “बिजली दरबार” की कड़ी क्लास, राजस्व से लेकर लाइन लॉस तक पर अधिकारियों की हुई घेराबंदी

    बैठक से यह भी संकेत मिला कि आगामी दिनों में राजस्व वसूली, लाइन लॉस नियंत्रण और उपभोक्ता सेवा से जुड़े मामलों में जवाबदेही और सख्ती बढ़ सकती है। प्रदर्शन में…

    खूब बिजली फूंको, रीडिंग आधी! राजधानी में स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ का बड़ा खेल?

    लखनऊ। राजधानी में बिजली मीटरों को कथित रूप से “सुस्त” करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की खबर ने बिजली विभाग और उपभोक्ताओं दोनों के बीच हलचल मचा दी है।…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights