वर्ल्‍ड कप क्वालीफायर: भारत ने अफगानिस्‍तान से 1-1 से ड्रॉ खेला

दुशान्बे (ताजिकिस्तान): भारत (India) ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल करके अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर (FIFA World Cup Qualifier) मैच में गुरुवार को यहां 1-1 से ड्रॉ खेला. इस परिणाम का मतलब है कि विश्व रैंकिंग में 106वें नंबर पर काबिज भारत को क्वालीफाईंग में अब भी अपनी पहली जीत की दरकार है. भारतीय टीम जब अपनी दूसरी हार की तरफ बढ़ रही थी तब स्थानापन्न सीमिनलेन डोंगेल (90+3) ने गोल किया. अफगानिस्तान ने जेल्फागर नाजरी (45+1) के गोल की मदद से बढ़त बनाकर भारत को परेशानी में डाल दिया था.

भारत चौथे स्‍थान, अभी भी जीत का इंतजार
भारत ग्रुप ई में अब भी चौथे स्थान पर बना हुआ है. उसके चार मैचों में तीन अंक हैं जबकि अफगानिस्तान चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. सेंट्रल रिपलब्लिकन स्टेडियम में बेहद ठंडे मौसम में खेला गया. शाम को तापमान नौ डिग्री तक चला गया था. भारत ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल खाया. तब दाविद नजम ने शानदार मूव बनाकर उसे नाजरी तक भेजा जिन्होंने भारतीय रक्षकों को छकाकर गोल किया.

अफगान टीम ने भारत पर बनाया दबाव
अफगानिस्तान ने पिछले मैचों के अच्छे प्रदर्शन से मिला आत्मविश्वास दिखाया. यह उसका घरेलू मैच था. पहले हाफ में अफगानिस्तान की टीम ने बेहतर खेल दिखाया और उसने भारतीय रक्षापंक्ति को दबाव में रखा जिसमें मंदर राव देसाई, आदिल खान, राहुल भेके और प्रीतम कोटल शामिल थे. अफगानिस्तान के स्ट्राइकर अहमद ओमरान और मिडफील्डर फैसल शायस्ता ने उन्हें व्यस्त रखा.

भारत ने भी एक दो बार प्रयास किए लेकिन उसने कोई स्पष्ट मौका नहीं बनाया. भारत ने मध्यांतर के बाद मंदर राव की जगह फारूख चौधरी को उतारा. भारतीयों ने बराबरी का गोल करने के लिये जी जान लगा दी.

भारत के पास 58वें मिनट में मौका था लेकिन कप्तान सुनील छेत्री का प्रीतम कोटाल के क्रॉस पर लगाया गया हेडर अजीजी ने बचा दिया. भारतीयों पर जब निराशा हावी हो रही थी तब इगोर स्टिमाक का कोटल की जगह डोंगेल को उतारने का फैसला सही साबित हुआ.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights