दीपक चाहर ने फिर दिखाया कमाल, 4 गेंद में 3 विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेलते हुए दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने जबर्दस्त गेंदबाजी की, राजस्थान ने यूपी को 5 विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम. टीम इंडिया के तेज गेंदबाद दीपक चाहर (Deepak Chahar) का गेंद से शानदार प्रदर्शन जारी है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सटीक लाइन और लेंथ का लोहा मनवाने वाले चाहर अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी गेंदों पर बल्लेबाजों को नचा रहे हैं. दीपक चाहर ने राजस्थान के लिए खेलते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया. तिरुवनंतपुरम में हुए इस मैच में चाहर ने 4 ओवर में काफी ज्यादा 46 रन तो दिए लेकिन उनके आखिरी ओवर की वजह से राजस्थान को जीत मिली.

चाहर ने 4 गेंद में झटके 3 विकेट
यूपी के खिलाफ हुए मुकाबले में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अपने पहले तीन ओवरों में तो रन दे दिए, लेकिन जब वो अपना आखिरी ओवर फेंकने आए तो उन्होंने 4 गेंदों में यूपी के तीन बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखा दी. दीपक चाहर ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मोहसिन खान, तीसरी गेंद पर शानू सैनी और चौथी गेंद पर शुभम चौबे को निपटा दिया. उनकी इस धारदार गेदबाजी की वजह से बड़े स्कोर की बढ़ रही यूपी की टीम 164 रन ही बना सकी. इसके बाद राजस्थान ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 16 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. राजस्थान के बल्लेबाज रवि बिश्नोई ने 43 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेलते हुए दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने जबर्दस्त गेंदबाजी की, राजस्थान ने यूपी को 5 विकेट से हरायादीपक चाहर ने फिर दिखाया आखिरी ओवर में कमाल

आखिरी ओवर के जादूगर हैं चाहर
बता दें दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने पिछले तीन मुकाबलों में आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की है. चाहर ने गुरुवार को यूपी के खिलाफ आखिरी ओवर में 3 विकेट लिये. विदर्भ के खिलाफ उन्होंने आखिरी तीन गेंदों पर एक वाइड समेत तीन विकेट लिये. बांग्लादेश के खिलाफ चाहर ने आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक झटक इतिहास रच दिया था.

आखिरी ओवर में क्यों कामयाब हैं चाहर?
दीपक चाहर (Deepak Chahar) को पहले नई गेंद का गेंदबाज माना जाता था, उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी नहीं कराई जाती थी. लेकिन दीपक चाहर ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए स्लॉग ओवर्स में गेंदबाजी करने की कला सीख ली. दीपक चाहर ने एमएस धोनी की सलाह पर आईपीएल में आखिरी ओवर्स में गेंदबाजी की थी. वो गीली गेंद से प्रैक्टिस करते थे. खुद उन्होंने अपनी सफलता में धोनी का बड़ा हाथ बताया है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ SMART METER संकट के बीच आज बड़ी परीक्षा — रजत जुनेजा के हाथ में बिजली व्यवस्था की कमान

    लखनऊ/प्रदेश विशेष | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था इस समय जनआक्रोश के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। स्मार्ट मीटर योजना, जिसे पारदर्शिता और सटीक बिलिंग का…

    160 स्कूलों में मौत के साए तले पढ़ाई, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

    1.35 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं हटीं हाईटेंशन लाइनें, समयसीमा खत्म—बिजली विभाग कटघरे में बहराइच जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिले के…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights