121 रुपए से शुरू करें बेटी के कन्यादान के लिए पैसे जोड़ना, LIC की इस से मिलेंगे 27 लाख रुपए

LIC की एक ऐसी पॉलिसी है जिसे LIC ने बेटी की शादी के लिए ही बनाया है. इस पॉलिसी का नाम है कन्‍यादान योजना. इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्‍लान मिल सकता है. जानिए इसके बारे में सबकुछ..

नई दिल्ली. बेटियों के भविष्य की चिंता हर माँ-बाप को होती है और यही वजह है की उसके पैदा होते ही वे लोग उसके लिए अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लेने की प्लानिंग करते हैं. LIC की एक ऐसी पॉलिसी है जिसे LIC ने बेटी की शादी के लिए ही बनाया है. इस पॉलिसी का नाम है कन्‍यादान योजना. इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्‍लान मिल सकता है. लेकिन अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्‍यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्‍लान मिल सकता है.

इस खास पॉलिसी में आप रोज के 121 रुपए के हिसाब से अगर जमा करते हैं तो 25 साल में 27 लाख रुपए मिलेगा. इसके अलावा अगर पॉलिसी लेने के बाद अगर मृत्‍यु हो जाती है तो परिवार को इस पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरना होगा और उसे हर साल 1 लाख रुपए भी दिया जाएगा. इसके अलावा 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपए अलग से मिलेगा.

इस उम्र में मिलेगी यह पॉलिसी
इस पॉलिसी लेने के लिए 30 साल की न्‍यूनतम उम्र होनी चाहिए और बेटी की उम्र 1 वर्ष. यह प्‍लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा. लेकिन आपकी और बेटी की अलग अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है. बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी.

पॉलिसी पर एक नजर
>> 25 साल के लिए पॉलिसी को लिया जा सकता है.
>> 22 साल तक प्रीमियम देना होगा.
>> रोज 121 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए.
>> बीच में अगर बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम.
>> बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए.
>> पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए.
>> यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है.

सिंगल इनडाउमेंट प्लान
LIC की इस योजना में केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है. इस योजना को 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 वर्ष की उम्र के लोग ले सकते हैं. यह प्लान 10 साल के लिए मिलता है. इसमें न्यूनतम 50 हजार का बीमा लिया जा सकता है, लेकिन अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. अगर कोई व्यक्ति न्यूनतम 50 हजार का बीमा लेता है तो उसे 40 हजार रुपए का प्रीमियम देना होगा. दस साल बाद पॉलिसी पूरी होने पर 75 से 80 हजार रुपए के करीब उसे वापस मिल जाता है. अगर बीच में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होती है तो नॉमिनी को 50 हजार रुपए मिलेगा.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    हमीरपुर में बिजली विभाग का अजब कारनामा: बिना कनेक्शन के पंचायत भवन पर 60 हजार का बिल

    बिना तार, बिना बिजली… फिर भी 60 हजार का बिल! हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौदहा विकासखंड के बुढ़ई ग्राम…

    आजादी से आज तक अंधेरे में बैरिहवा — करोड़ों के बिजनेस प्लान, फिर भी 30 घर रोशनी से वंचित

    बिजनेस प्लान करोड़ों का, लेकिन बस्ती तक नहीं पहुंची एक तार की रोशनी सोनभद्र (लहास) की बैरिहवा बस्ती में न्याय पंचायत लहास अंतर्गत ग्राम पंचायत मूर्तियां की बैरिहवा बस्ती आज…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights